दुल्हन के घर बारात लगी थी, स्टेज प्रोग्राम चल रहा था। तभी दूल्हा स्टेज के पीछे जाकर गंदा काम करने लगा, जिसे दुल्हन ने देखा तो बवाल मच गया। आईये जानते हैं क्या है पूरा मामला।

जौनपुर. उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले में दुल्हन को ब्याहने आई एक बारात में दूल्हे की हरकतों को देखकर दुल्हन दंग रह गई। दूल्हा पूरी तरह से नशे में था। वह स्टेज के पीछे जाकर गांजा भी पी रहा था। ये दुल्हन ने देख लिया तो बवाल मच गया। क्योंकि उसने शादी करने से इंकार कर दिया। काफी मानने के बाद भी जब मामला नहीं सुलझा तो बारात को बैरंग लौटना पड़ा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दूल्हा, पिता और दादा को बनाया बंधक

जौनपुर जिले के फत्तूपुर क्षेत्र में गुरुवार को शीला देवी की बेटी पिंकी की शादी जयरामपुर के तहसीलदार गौतम से हो रही थी। बारात दुल्हन के यहां लग चुकी थी। बारात जब पहुंची तो दूल्हा नशे में था। इसके बाद वह गाली गलौच करता हुआ भी नजर आया। वह कुछ देर बाद मंच से उतरकर बैंड बाजों वालों के साथ गांजा पीते भी नजर आया। ये देखकर दुल्हन भड़क गई और उसने शादी करने से इंकार कर दिया।

जोश में आकर स्टेज पर पीने लगा गांजा

दुल्हन और लड़की पक्ष के लोगों ने जब दूल्हे के नशे और गांजा पीने की हरकत का विरोध किया तो वह स्टेज पर ही आकर गांजा पीने लगा। जिससे हंगाम बढ़ गया और कई बाराती मौके से भाग गए। इसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हा, उसके पिता और दादा को बंधक बना लिया।

शादी का खर्च मांगा

दुल्हन पक्ष द्वारा शादी में खर्च किये गए 8 लाख रुपए की मांग की जाने लगी। ये मामला पुलिस तक पहुंचा तो करीब 2 लाख रुपए में मामला जमा। इसके बाद 2 लाख रुपए देकर बारात को बैरंग लौटा दिया गया।