रामविलास वेदांती ने CAA प्रदर्शनकारियों को कहा आतंकी, बताया, इसलिए हो रहा देश में प्रदर्शन

Published : Feb 03, 2020, 07:39 PM IST
रामविलास वेदांती ने CAA प्रदर्शनकारियों को कहा आतंकी, बताया, इसलिए हो रहा देश में प्रदर्शन

सार

हिंदूवादी नेता रामविलास वेदांती ने कहा कि कांग्रेस ने जैसे 1947 को भारत के तीन टुकड़े किए, वैसे ही इस समय भारत के टुकड़े करने के षड्यंत्र में कांग्रेस, सपा, बसपा और कम्युनिस्ट लगी हुई हैं। कम्युनिस्ट समाप्त हो रही है, कांग्रेस समाप्त हो रही है। अब ये पार्टियां साम्प्रदायिक दुर्भावना फैलाने का षड्यंत्र रच रही हैं।

मुरादाबाद (Uttar Pradesh) । भाजपा के पूर्व सांसद और हिंदूवादी नेता रामविलास वेदांती ने कहा कि तीन तलाक, धारा 370 की समाप्ति व राम मंदिर पर निर्णय का बदला नागरिक संशोधन कानून के जरिए प्रदर्शन कर लिया जा रहा है। विपक्ष के लोग इन आतंकवादियों (सीएए और एनआरसी के प्रदर्शनकारियों) को पैसा देकर भड़का रहे हैं। ये पैसा भारत का पैसा नहीं है। ये पैसा आता है पाकिस्तान, बंग्लादेश, अफगानिस्तान से। आतंकवाद का पैसा जो कश्मीर में दिया जा रहा था, अब वो पैसा देश के मुसलमान युवकों को बांटा जा रहा है।

षड्यंत्र रच रही हैं ये पार्टियां
हिंदूवादी नेता रामविलास वेदांती ने कहा कि कांग्रेस ने जैसे 1947 को भारत के तीन टुकड़े किए, वैसे ही इस समय भारत के टुकड़े करने के षड्यंत्र में कांग्रेस, सपा, बसपा और कम्युनिस्ट लगी हुई हैं। कम्युनिस्ट समाप्त हो रही है, कांग्रेस समाप्त हो रही है। अब ये पार्टियां साम्प्रदायिक दुर्भावना फैलाने का षड्यंत्र रच रही हैं।

देश का बंटवारा कराना चाहती है कांग्रेस
पूर्व सांसद रामविलास वेदांती ने कहा कि कांग्रेस तो चाहती है कि फिर देश का बंटवारा कराया जाए। वो इटालियन संस्कृति जब से आई हैं, तब से भारत के विभाजन के लिए षड्यंत्र हो रहा है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पी चिदम्बरम, कपिल सिब्बल, दिग्विजय सिंह लगे हुए हैं कि भारत में कैसे गृह क्रांति कराई जा। 

केजरीवाल पर भी लगाया आरोप
वेदांती ने कहा कि कांग्रेस और केजरीवाल दोनों मिलकर दिल्ली की जनता को भड़काकर साम्प्रदायिकता फैलाना चाहते हैं, जो हम होने नहीं देंगे।
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Weather Forecast: कहां बरसेंगे बादल, कहां सताएगी गर्मी? दिल्ली-यूपी, एमपी-छत्तीसगढ़ से बिहार-झारखंड तक IMD का बड़ा अपडेट
Shocking! लखनऊ की इन्फ्लुएंसर को खा गई दहेज की लालच, हैरान कर देगा ये मर्डर केस