रामपुर, यूपी चुनाव 2022 रिजल्ट : जानें जिले की सभी 5 विधानसभा सीटों पर कौन हारा और कौन जीता

Rampur, UP Election 2022 Result :  उत्तर प्रदेश का रामपुर( RAMPUR) जिले में 3 सीट सपा ने तो 2 सीट बीजेपी ने जीती हैं। जिले में पांच विधानसभा सीटें-बिलासपुर(BILASPUR), चमरौआ(CHAMRAUA), मिलक(MILAK), स्वार(Suar) और रामपुर(RAMPUR) सीटें आती हैं। रामपुर सपा के कद्दावर नेता आजम खान का गढ़ रहा है। वे यहां से 9 बार विधायक रहे।

Anand Pandey | Published : Mar 9, 2022 5:38 PM IST / Updated: Mar 11 2022, 04:42 PM IST

लखनऊ Rampur, UP Election 2022 Result :  Rampur, UP Election 2022 Result :  उत्तर प्रदेश का रामपुर( RAMPUR) जिले में 3 सीट सपा ने तो 2 सीट बीजेपी ने जीती हैं। जिले में पांच विधानसभा सीटें-बिलासपुर(BILASPUR), चमरौआ(CHAMRAUA), मिलक(MILAK), स्वार(Suar) और रामपुर(RAMPUR) सीटें आती हैं। रामपुर सपा के कद्दावर नेता आजम खान का गढ़ रहा है। वे यहां से 9 बार विधायक रहे।   इस बार सपा छोटे-छोटे दलों को साथ लेकर भाजपा के खिलाफ मैदान में उतरी थी। 2017 के चुनाव में सपा को यहां की पांच में से 3 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि दो पर बीजेपी जीती थी। उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को संपन्न हुआ है।

रामपुर - Rampur Assembly seat 2022 result ​​​​​​ : सपा की जीत, यह सीट आजम खान की परंपरागत सीट जानी जाती है। समाजवादी पार्टी ने इस बार भी आजम खान को इस सीट से उम्मीदवार बनाया है। जबकि बीजेपी की तरफ से आकाश सक्सेना उर्फ हनी उम्मीदवार थे।, वहीं बसपा ने सदाक्त हुसैन को टिकट दिया था। रामपुर में 50% से ज्यादा आबादी मुस्लिम है। 45% हिंदू और 3 से 4% आबादी सिख ईसाई बौद्ध जैन और अन्य। यह सबसे महत्वपूर्ण सीट रही है। 2019 के चुनाव में कुल 49.13 प्रतिशत वोट पड़े थे। तब सपा की डॉ. तंजीन फातमा ने भाजपा के भारत भूषण को 7716 वोटों के मार्जिन से हराया था। डॉ. तंजीन आजम खान की पत्नी हैं। आजम खान के सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हुई थी।

Latest Videos

बिलासपुर - Bilaspur Assembly seat 2022 result : बीजेपी की जीत, इस सीट से बीजेपी ने बलदेव सिंह को टिकट दिया था, जबकि सपा ने अमरजीत सिंह को प्रत्याशी बनाया था। बसपा ने रामऔतार कश्यप तो कांग्रेस ने संजय कपूर को टिकट दिया है। 2017 में बिलासपुर में कुल 44.30 प्रतिशत वोट पड़े थे। तब भारतीय जनता पार्टी के बलदेव सिंह औलख ने कांग्रेस के संजय कपूर को 22359 वोटों के मार्जिन से हराया था।

चमरौआ - Chamraua Assembly seat 2022  result ​​​​​​ : सपा की जीत,  बीजेपी की तरफ से इस सीट पर मोहन कुमार लोधी चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि इनका मुकाबला सपा के नसीर अहमद, कांग्रेस के अली यूसुफ और बसपा के अब्दुल मुस्तफा हुसैन से है। 2017 में चमरौआ में कुल 44.99 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। तब समाजवादी पार्टी के नसीर अहमद खान ने बसपा के अली यूसुफ अली को 34376 वोटों के मार्जिन से हराया था।

मिलक - Milak (SC) Assembly seat 2022 result​​​​​​​ : बीजेपी की जीत, रामपुर की मिलाक सीट से बीजेपी ने राजबाला सिंह को टिकट दिया है। जबकि सपा ने विजय सिंह, कांग्रेस ने कुमार एकलव्य और बसपा ने सुरेन्द्र सिंह सागर को मैदान में उतारा है। 2017 में मिलक (सुरक्षित) में कुल 41.54 प्रतिशत मतदान हुआ था। तब भारतीय जनता पार्टी के राजबाला ने समाजवादी पार्टी के विजय सिंह को 16667 वोटों के मार्जिन से हराया था।

स्वार-  Suar Assembly seat 2022 result ​​​​​​ : सपा की जीत,  रामपुर की सौर सीट से सपा ने आजम खान के बेटे मो. अब्दुल्लाह को टिकट दिया था। सपा के खिलाफ बीजेपी समर्थित अपना दल (सोनेलाल) ने हैदर अली को मैदान में उतारा है। बसपा ने अध्यापक शंकर लाल और कांग्रेस ने राम रक्षा पाल को टिकट दिया है। 2017 में स्वार में कुल 51.68 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। तब सपा के मोहम्मद अब्दुल्लाह आजम खान ने भाजपा के लक्ष्मी सैनी को 53096 वोटों के मार्जिन से हराया था।

राज्य में वोटरों की संख्या
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव(UP Election 2022) में पिछली बार 14,71,43,298 वोटर थे, जो इस बार बढ़कर 15,02,84005 हो गए थे। इनमें से 24,03,296 80 वर्ष से अधिक आयु के थे। पुरुष मतदाता 8,04,52,736 थे,  जबकि महिलाओं की संख्या 6,98,22,416 थी। प्रदेश में कुल 8853 थर्ड जेंडर के वोटर थे।

OBC सबसे अधिक
उत्तर प्रदेश में पिछड़ा वर्ग यानी OBC वोटर सबसे अधिक हैं। इनकी संख्या 52 प्रतिशत है। इनमें भी यादव जाति सबसे ज्यादा 11% है। 2007 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को 72 फीसदी यादवों के वोट मिले थे। लेकिन 2012 के चुनाव में यह 63 फीसदी रह गए थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में 66 फीसदी वोट मिले। 2014 के लोकसभा चुनाव में केवल 53 फ़ीसदी। 

Share this article
click me!

Latest Videos

चुनाव मेरी अग्नि परीक्षा, जनता की अदालत में पहुंचे केजरीवाल #Shorts #ArvindKejriwal
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev