जिला पंचायत की आरक्षण सूची जारी, यूपी के 75 जिलों में 27 पद अनारक्षित, 12 सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व

Published : Feb 12, 2021, 04:49 PM ISTUpdated : Feb 12, 2021, 04:58 PM IST
जिला पंचायत की आरक्षण सूची जारी, यूपी के 75 जिलों में 27 पद अनारक्षित, 12 सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व

सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्लॉक प्रमुखों के 826 पदों में से 314 अनारक्षित, 113 महिला, 223 ओबीसी, 171 एससी के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अलावा ग्राम प्रधानों के लिए 20268 पद अनारक्षित, 9739 महिला सीट, 15712 ओबीसी, 12045 एससी, 330 एसटी के लिए रिजर्व किया गया है।  

लखनऊ (Uttar Pradesh) । यूपी में जिला पंचायत के चुनाव की तैयारी के बीच शुक्रवार को आरक्षण की सूची जारी कर दी गई है। अपर मुख्य सचिव पंचायती ने जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुखों की आरक्षण व्यवस्था का ब्यौरा दिया है। जिसके मुताबिक यूपी में जिला पंचायत की 27 पद अनारक्षित, 12 महिला, 27ओबीसी और 16 एससी में आरक्षित किए गए हैं।

ये सीटे हुई अनारक्षित
अलीगढ़ ,हाथरस, आगरा ,मथुरा ,प्रयागराज ,फतेहपुर, कानपुर देहात ,गोरखपुर, देवरिया ,महाराजगंज ,गोंडा ,बलरामपुर ,श्रावस्ती ,अयोध्या, सुल्तानपुर, शाहजहांपुर ,सिद्धार्थनगर ,मुरादाबाद ,बिजनौर ,रामपुर, अमरोहा ,मेरठ ,बुलंदशहर ,गाजियाबाद ,गौतमबुद्धनगर, उन्नाव, भदोही जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अनारक्षित रहेगा।

ये सीटे हुई महिलाओं के आरक्षित
कासगंज ,फिरोजाबाद, मैनपुरी, मऊ, प्रतापगढ़ ,कन्नौज, हमीरपुर ,बहराइच, अमेठी ,गाजीपुर ,जौनपुर, सोनभद्र जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए स्त्रियों के लिए आरक्षित हुआ।

अनुसूचित जाति महिलाओं के लिए आरक्षित
शामली, बागपत ,लखनऊ ,कौशांबी ,सीतापुर ,हरदोई जिला पंचायत अध्यक्ष अनुसूचित जाति महिलाओं के लिए आरक्षित।

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुई यह सीटें
कानपुर नगर ,औरैया, चित्रकूट, महोबा, झांसी ,जालौन, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी , रायबरेली, मिर्जापुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु अनुसूचित जाति के लिए हुआ आरक्षित।

अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित
संभल, हापुड़, एटा ,बरेली ,कुशीनगर, वाराणसी, बदायूं जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु अन्य पिछड़ा वर्ग महिलाओं के लिए आरक्षित

अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए ये सीटे आरक्षित
आजमगढ़, बलिया, इटावा, फर्रुखाबाद, बांदा, ललितपुर, अंबेडकर नगर ,पीलीभीत ,बस्ती, संतकबीरनगर ,चंदौली ,सहारनपुर ,मुजफ्फरनगर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुआ।
 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

AYUSH Policy 2026: UP बनेगा भारत का सबसे बड़ा आयुष हब, जानिए क्या बदलेगा
बाराबंकी में किसान पाठशाला 8.0: सीएम योगी ने बताया खुशहाल खेती का राज, किसानों से सीधा संवाद