इस वजह से अस्पताल में भर्ती हुए रॉबर्ट वाड्रा, रात भर पति के साथ अस्पताल में रहीं प्रियंका गांधी

Published : Oct 22, 2019, 01:13 PM IST
इस वजह से अस्पताल में भर्ती हुए रॉबर्ट वाड्रा, रात भर पति के साथ अस्पताल में रहीं प्रियंका गांधी

सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा को पीठ और पैरों में दर्द की शिकायत के बाद सोमवार देर शाम नोएडा के सेक्टर 11 स्थित मेट्रो अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उनका ऑर्थोपेडिक विभाग में इलाज चल रहा है। इस दौरान प्रियंका पूरी रात पति के साथ अस्पताल में ही रहीं।

नोएडा (Uttar Pradesh). कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा को पीठ और पैरों में दर्द की शिकायत के बाद सोमवार देर शाम नोएडा के सेक्टर 11 स्थित मेट्रो अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उनका ऑर्थोपेडिक विभाग में इलाज चल रहा है। इस दौरान प्रियंका पूरी रात पति के साथ अस्पताल में ही रहीं। बता दें, मंगलवार से प्रियंका का सोनिया के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में तीन दिवसीय दौरा है। कयास लगाए जा रह हैं कि पति के अस्पताल में भर्ती होने के बाद प्रियंका का दौरा रद्द हो सकता है।

जानकारी के मुताबिक, वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पुनीत कहा कहना है, रॉबर्ट का सीटी स्कैन किया गया है। उनका इलाज चल रहा है। वहीं, जानकारी मिलने पर कुछ स्थानीय नेता और दिल्ली से कांग्रेस नेता अस्पताल पहुंचे। अस्पताल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

डेढ़ करोड़ के लालच में पति बना कातिल! महिला सिपाही और 2 साल के बेटे को ऐसे उतारा मौत के घाट
17 KM का नया एक्सप्रेस-वे तैयार… बलिया से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सीधी कनेक्टिविटी