मथुरा: चोरी-छिपे घर के अंदर चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने छापेमारी कर किया भंडाफोड़

मथुरा पुलिस ने छापेमारी कार्रवाई के दौरान एक घर में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान मकान मालिक और एक अन्य युवक मौके से फरार हो गए।

Asianet News Hindi | Published : Aug 26, 2022 10:40 AM IST

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर 5 महिलाओं समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घर के अंदर का नजारा देख छापामार कार्रवाई करने गई पुलिस भी शर्म से लाल हो गई। पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक घर में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने हिरासत में लिए गए आरोपियों के पास से देह व्यापार में इस्तेमाल की जाने वाली कुछ आपत्तिजनक सामग्री और नगदी भी बरामद की है। बताया जा रहा है कि घर में देह व्यापार का धंधा चलाने वाला मकान मालिक साथी पुलिस के चुंगल से बच निकला है।

घर में चल रहा था देह व्यापार का धंधा
जानकारी के अनुसार, घर में देह व्यापार का धंधा चलाने वाले लोग व्हाट्सएप कॉलिंग पर कस्टमर से बात करते थे। कस्टमर को लड़कियों की फोटो भी व्हाट्सएप पर ही भेजते थे। देह व्यापार का धंधा मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के मोहन पैलेस मैरिज होम के पीछे चैतन्य लोक कॉलोनी में एक मकान में चलाया जा रहा था। जिसका खुलासा पुलिस ने किया है। अचनाक से हुई पुलिस की छापेमारी के दौरान घर के अंदर भगदड़ मच गई। जिसके बाद पुलिस ने 5 महिलाओं सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना हाईवे पुलिस को जानकारी मिली थी कि चैतन्य लोक कॉलोनी स्थित एक मकान में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है।

पुलिस ने 7 आरोपियों को हिरासत में लिया
एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सीओ रिफाइनरी धर्मेंद्र चौहान के नेतृत्व में एसएचओ छोटेलाल समेत पुलिस टीम ने छापेमारी कर देह व्यापार में संलिप्त 5 महिलाओं और 2 ग्राहकों सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि जन दो ग्राहकों को गिरप्तार किया गया है उनमें नरहौली निवासी योगेश और जामिया नगर न्यू फ्रेंडस कॉलोनी दक्षिण दिल्ली के बजरंगी पांडेय को मौके से हिरासत में लिया है। जबकि देह व्यापार कराने वाला मास्टरमाइंड मकान मालिक कुलदीप चौधरी और एक अन्य मौके से फरार हो गया है। वहीं हाइवे पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

आगरा में स्पा सेंटर की आड़ पर चला रहा था देह व्यापार का धंधा, इस तरह से खुल गई पूरे मामले की पोल

Share this article
click me!