Russia Ukraine Crisis: यूक्रेन से घर लौटा फिरोजाबाद का छात्र, बताया कितना भयानक था वापसी का सफर

Published : Feb 24, 2022, 01:49 PM ISTUpdated : Feb 24, 2022, 02:34 PM IST
Russia Ukraine Crisis: यूक्रेन से घर लौटा फिरोजाबाद का छात्र, बताया कितना भयानक था वापसी का सफर

सार

हम जिस सिटी में पढ़ते थे वहां के एयरपोर्ट पर गए वहां से टिकट बुक कराए। फिर हवाई जहाज से यूक्रेन सेदुबई से मुंबई और मुंबई से दिल्ली से यहां आ गए। आशुतोष ने बताया कि अभी भी करीब 1 हजार बच्चे वहां फंसे हुए हैं जो वहां से आना चाह रहे हैं लेकिन फ्लाइट के टिकट काफी महंगे हो चुके हैं। धीरे-धीरे लोग वहां से आ रहे हैं। 

फिरोजाबाद: रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग (Russia-Ukraine Tension) के बीच उत्तर प्रदेश के कुछ छात्र कीव में फंस गए हैं। फिरोजाबाद जिले (Firozabad) के सिरसागंज के आशुतोष जैन ने 2017 से यूक्रेन में रहकर MBBS की पढाई कर रहा है। बुधवार शाम आशुतोष जैन भारत लौट आया। आशुतोष की मानें तो उनके जैसे काफी स्टूडेंट अभी भी वहां फंसे हुए है। उन्होंने बताया कि यूक्रेन में लड़ाई की खबर हम सुन रहे थे लेकिन हमारी यूनिवर्सिटी वालों ने कहा कि आप पढ़िए कोई चिंता की बात नहीं है। जब हमने 2 दिन बाद एम्बेसी वालों से बात की तो वे कहने लगे अगर आपको अपनी जान प्यारी है तो आप यह देश छोड़कर चले जाईये। अगर आपको रुकना है तो हम आपको सुरक्षा दे पाएंगे या नहीं दे पाएंगे आप सोच लीजिए। 

करीब 1 हजार बच्चे अभी भी वहां फंसे
हम जिस सिटी में पढ़ते थे वहां के एयरपोर्ट पर गए वहां से टिकट बुक कराए। फिर हवाई जहाज से यूक्रेन सेदुबई से मुंबई और मुंबई से दिल्ली से यहां आ गए। आशुतोष ने बताया कि अभी भी करीब 1 हजार बच्चे वहां फंसे हुए हैं जो वहां से आना चाह रहे हैं लेकिन फ्लाइट के टिकट काफी महंगे हो चुके हैं। धीरे-धीरे लोग वहां से आ रहे हैं। वहां स्थिति यह हो गई है कि लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। कुछ लोग डर की वजह से कम निकल रहे हैं और डर की वजह से लोग वहां से आना चाह रहे हैं। 

सही सलामत घर लौटने से मां हुई खुश
कॉलेज वाले मना करते हैं कि आप मत जाइए लेकिन हमें डर था और घर वाले भी काफी परेशान थे। इसलिए हमें आना था। सरकार से कहना चाहता हूं जो भी वहां फसे है उन्हें भी लाया जाए। आशुतोष जैन के यूक्रेन से आने के बाद परिवार में काफी खुशी है। उनकी मां संगीता जैन अपने बेटे के वापस आने के बाद उसे काफी दुलार कर रही हैं। वे मिठाई खिलाकर उसके माथे को चूम रही हैं कि वह सही सलामत वापस आ गया। संगीता जैन ने बताया कि हमें बहुत खुशी है कि मेरा बेटा सही सलामत घर वापस आ गया। 

रूस के ऐलान के बाद यूक्रेन में लगातार स्थिति बिगड़ती जा रही है। यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई जगह हुए धमाकों के बाद यूक्रेन में मार्शल ला लगा दिया गया है। इतना ही नहीं यूक्रेन के नागरिक इन हमलों से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। दरअसल, रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान' की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा युद्ध को टाला नहीं जा सकता। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार रूस के राष्ट्रपति ने आदेश जारी करते हुए कहा कि अगर यूक्रेन पीछे नहीं हटता है तो जंग होकर रहेगी। पुतिन ने यूक्रेनी सेना को धमकी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द हथियार डाल दें नहीं तो युद्ध को टाला नहीं जा सकता है। वहीं यूक्रेन से लगातार धमाकों की आवाज सुने जाने की खबर आ रही है। सोशल मीडिया पर भी कई लोग अलग-अलग जगहों पर ब्लास्ट का दावा कर रहे हैं।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन आखिर क्यों रुका? सारा पंडाल समेटा गया, वजह चौंकाने वाली!
UP: बुंदेलखंड के 6 जिलों में मिलेट्स प्रोसेसिंग प्लांट तैयार,अगले साल से किसानों को मिलेगा फायदा