
फतेहपुर: मलवा के डीघ गांव पहुंची केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, पेड़ पर लगे झूले को देखकर अपने-आप को उसे झूलने से नहीं रोक पाई। उन्होंने झूला झूलकर आनंद उठाया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
केंद्रीय मंत्री रविवार को फतेहपुर जनपद के मलवा विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत डीघ गांव में सदस्यता अभियान में पहुंची थीं। सदस्यता अभियान जिस स्थान पर होना था, उसी स्थान पर एक पेड़ पर झूला पड़ा हुआ था। झूला देखकर केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति अपने को रोक नहीं सकी और झूला झूल कर खूब आनंद लिया। केंद्रीय मंत्री को झूला झूलता देख मौजूद पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता और मौजूद तमाम अधिकारियों के चेहरे खिले नजर आ रहे थे।
केंद्रीय मंत्री ने मोबाइल के जरिए करीब 100 से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान तेजी से चल रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत यहां भी अभियान चलाया गया।
"
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।