ताजमहल परिसर में 5वीं बार लहराया गया भगवा ध्वज, 4 युवक गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दशहरे पर भी भगवा झंडा लहराया गौरव को पकड़ लिया था। उस दौरान गौरव ने कहा था कि यह शिव मंदिर तेजोमहालय है, इसलिए शिव चालीसा का पाठ कर भगवा ध्वज फहराया। हालांकि चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 5, 2021 11:55 AM IST / Updated: Jan 05 2021, 05:26 PM IST

आगरा (Uttar Pradesh) । ताजमहल परिसर में 5वीं बार भगवा झंडा लहराने और शिव चालीसा का पाठ करने का मामला सामने आया है। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर सीआईएसफ ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनपर धार्मिक भावनाओं के साथ भड़काने का आरोप है। 

एक दिन पहले लहराया गया था झंडा
बताता चले कि चार जनवरी को गौरव ठाकुर, सोनू बघेल, ऋषि लवानिया और विष्णु कुमार ताजमहल के अंदर पहुंचे थे। जिन्होंने भगवा झंडा लहराया साथ ही शिव चालीसा का पाठ भी किया और वीडियो भी बनाया। फिर, ताजमहल से ही वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया। 

Latest Videos

दशहरे पर भी फहराया था झंडा
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही मामला तूल पकड़ लिया। सीआईएसएफ के जवानों ने सभी चारों आरोपियों को पकड़ लिया और ताजगंज थाना पुलिस को सौंप दिया। एक आरोपी गौरव ठाकुर ने बताया कि उन लोगों ने दूसरी बार ताज परिसर के अंदर भगवा झंडा लहराया है। इसके पहले अक्टूबर में दशहरे के दिन लहराया था और शिव चालीसा का पाठ किया था। 

..तो इसलिए करते हैं ऐसा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दशहरे पर भी भगवा झंडा फहराते गौरव को पकड़ लिया था। उस दौरान गौरव ने कहा था कि यह शिव मंदिर तेजोमहालय है, इसलिए शिव चालीसा का पाठ कर भगवा ध्वज फहराया। हालांकि चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था। 
 

Share this article
click me!

Latest Videos

इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल
चुनाव मेरी अग्नि परीक्षा, जनता की अदालत में पहुंचे केजरीवाल #Shorts #ArvindKejriwal
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में क्यों कराया जाता है कौवे को भोजन, क्या है महत्व
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev