बुलडोजर ट्रेलर के बाद गैंगरेप केस में फरार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published : Apr 03, 2022, 01:47 PM IST
बुलडोजर ट्रेलर के बाद गैंगरेप केस में फरार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सार

यूपी के सहारनपुर में बुलडोजर ट्रेलर के बाद पुलिस ने गैंगरेप केस में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बुलडोजर ट्रेलर के महज 24 घंटे के बाद ही उन आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई जिन्हें पुलिस तकरीबन एक हफ्ते से खोज रही थी। 

सहारनपुर: यूपी में गुंडे, माफिया और अपराधियों में लगातार बुलडोजर का खौफ देखा जा रहा है। ऐसा ही मामला सहारनपुर से सामने आया है। जहां बुलडोजर का ट्रेलर देखने के बाद अभियुक्त 24 घंटे के भीतर ही सरेंडर करने के लिए पहुंच गए। पुलिस ने गांव के रास्ते से ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस लगातार कर रही थी आरोपियों की तलाश 
यह पूरा मामला चिलकाना थाना क्षेत्र का है। जहां तकरीबन एक सप्ताह पहले एक किशोरी से दो भाइयों ने गैंगरेप किया था। इसको लेकर मुकदमा भी पुलिस की ओर से दर्ज कर लिया गया था। पुलिस लगातार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई थी। फिलहाल पुलिस ने फरार चल रहे अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस गिरफ्तारी के पीछे बुलडोजर ट्रेलर का अहम योगदान है।

थाना प्रभारी चिलकाना सत्येंद्र राय बीते दिनों बुलडोजर लेकर अभियुक्तों के घर पर पहुंचे थे। वहां उन्होंने घर के सामने सीढ़ियों को तोड़ दिया था। इसी के साथ चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी नहीं हुई तो मकान को ध्वस्त कर दिया जाएगा। 

गिरफ्तारी के बाद पेश किए गए आरोपी 
पुलिस के इस ऐलान के बाद अभियुक्तों में दहशत देखी गई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। जाहिरतौर पर बीते कई दिनों से जिन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी उन्हें बुलडोजर के खौफ के बाद गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त आमिर और आसिफ पुत्र शराफत निवासी चालाकपुर को गिरफ्तार किए जाने के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। 

मामले को लेकर एसपी सिटी राजेश कुमार ने जानकारी दी कि गैंगरेप के अभियुक्तों के घर पर पुलिस ने बुलडोजर के साथ दबिश दी थी। इसके बाद ही पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  

गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर ने कहा- सरकार बदलने की उम्मीद में शुरू कर दी थी लूट, अब सता रहा एनकाउंटर का खौफ

रामपुर में बुलडोजर से दहशत में लोग, अर्जी देकर की अपना मकान गिराने की अपील

फर्जी सोना रख ले लिया 3 करोड़ का गोल्डलोन, यूपी के मथुरा में हैरान करने वाला बाप-बेटी के ठगी का तरीका

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Kalinjar Mahotsav 2026: बांदा में 15-17 फरवरी तक सांस्कृतिक और खेल महोत्सव का भव्य आयोजन
Yogi Government Update: कैम्पियरगंज में बनेगा वानिकी विश्वविद्यालय, युवाओं को नौकरी और किसानों को आय का लाभ