सहारनपुर: पेपर मिल में लगी भीषण आग में कागज के साथ जिंदा जले दो कर्मचारी, 50 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पड़ी कम

Published : Nov 02, 2022, 01:14 PM IST
सहारनपुर: पेपर मिल में लगी भीषण आग में कागज के साथ जिंदा जले दो कर्मचारी, 50 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पड़ी कम

सार

यूपी के सहारनपुर में स्थित स्टार पेपर मिल में भीषण आग लग जाने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई। वहीं कई अन्य इस हादसे में गंभीर रूप से झुलस गए हैं। हादसे के दौरान मिल के अंदर करीब 200 कर्मचारी मौजूद थे।

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में स्टार पेपर मिल में बीते मंगलवार की देर रात भीषण आग लग गई। इस हादसे में दो कर्मचारी जिंदा जल गए। वहीं 3 कर्मचारी अभी भी लापता हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, पेपर मिल के कागज और गत्तों की वजह से फैली आग ने इतना भयंकर रूप ले लिया कि किसी को हादसे के दौरान संभलने का मौका ही नहीं मिल सका। जिन दो कर्मचारियों की इस हादसे में मौत हो गई है वह कागज के बंडलों के बीच सोए हुए थे। हादसे की सूचना मिलने के करीब 1 घंटे के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। वहीं सुबह 8 बजे ये दावा किया गया कि मिल में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। लेकिन कागज तैयार करने वाले रॉ मैटेरियल में बार-बार आग भड़क रही थी।

एक कर्मचारी की नहीं हो सकी पहचान
पेपर मिल में लगी आग की लपटें 2 किमी. दूर से देखी गई हैं। यूपी के इस बड़े पेपर मिल में कर्मचारी 24 घंटे काम करते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस हादसे के दौरान मिल के अंदर करीब 200 लोग मौजूद थे। आग लगने के बाद मिल के अंदर भगदड़ जैसे हालात बन गए थे। वहीं करीब 9 बजे के आसपास कागज के जले बंडलों के बीच दो कर्मचारियों की लाश मिली। एक कर्मचारी निजी कंपनी के अनुबंध पर मिल में काम कर रहा था। उस कर्मचारी की पहचान लाल बहादुर मंडल के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक कर्मचारी स्टार पेपर मिल की कॉलोनी में रहता था। वहीं दूसरे कर्मचारी की अभी पहचान नहीं हो सकी है। बता दें कि पेपर मिल सदर बाजार इलाके में है।

मामले की होगी जांच
इस पेपर मिल का एरिया करीब 200 बीघा से ज्यादा का है। बता दें कि मिल प्रबंधन में बाउंड्रीवॉल के अंदर ही कर्मचारियों की कॉलोनी, अस्पताल जैसी सुविधाएं मुहैया कराई थीं। बिना अनुमति के मिल के अंदर किसी को नहीं जाने दिया जाता है। इस हादसे में मरने वाले और घायल कर्मचारियों को परिसर के अंदर मौजूद अस्पताल में रखा गया है। कर्मचारियों के परिजन भी पेपर मिल कॉलोनी में रहते हैं। हालांकि आग कैसे लगी है। इसका जानकारी अभी तक नहीं हो पाई है। कर्मचारी की गलती से आग लगी है या फिर शार्ट सर्किट की वजह से, इस मामले की जांच की जाएगी। बता दें कि इस हादसे के कुछ ही घंटों बाद ही शासन द्वारा यूपी के सीएफओ के तबादले की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस दौरान सहारनपुर के सीएफओ तेजवीर सिंह का भी तबादला कर दिया गया है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Kanpur Weather Today: क्या कानपुर में आज बढ़ेगी ठंड? 23 जनवरी का मौसम अपडेट
Prayagraj Weather Today: 23 जनवरी को प्रयागराज में बढ़ेगी ठंड! जानिए संगम क्षेत्र का मौसम अपडेट