
बुलंदशहर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और आरएलडी मुखिया जयंत चौधरी ने बुलंदशहर में संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि बुलंदशहर की घटना आज भी पूरे यूपी को चिंतित कर रही है। सरकार कह रही है कि बेटी 12 बजे भी घूमना चाहेगी तो वह सुरक्षित है लेकिन लगातार हो रही घटनाएं वह इस दावे की पोल खोलती हैं। अपराधी आज भी बेखौफ घूम रहे हैं। मौजूदा सरकार कम से कम अब तो झूठ बोलना बंद कर दें। आंकड़े बताते हैं कि बड़े पैमाने पर घटनाएं हो रहीं और इसमें कई प्रदेश पीछे छूट गए हैं। डायल 100 का नाम बदला और उसका काबड़ कर दिया।
अखिलेश यादव ने कहा कि सपा और आरएलडी गठबंधन की सरकार सत्ता में आने पर महिलाओं औऱ बालिकाओं की सुरक्षा का ख्याल रखा जाएगा। डायल 112 और 1090 जैसे सेवाओं को बेहतर किया जाएगा। युवाओं को नौकरी दी जाएगी।
मुख्यमंत्री कंप्रेसर नहीं जो ठंडा कर देंगे
अखिलेश यादव ने इस दौरान सीएम योगी के गरमी ठंडा करने वाले बयान को लेकर कहा कि वह कोई कंप्रेसर नहीं है जो हमारी गर्मी शांत कर देंगे। यह काम कंप्रेसर का होता है।
जयंत चौधरी ने कहा कि हमे जितना ही धमकाया जाएगा हम उतना ही संगठित होंगे। योगी जी शायद इस चुनाव के मिजाज को समझ नहीं पाए। लगातार यह प्रयास किया जा रहा है कि हम अलग हो जाए। लेकिन यह संभव नहीं होगा। इस बार किसानों और नौजवानों को फैसला करना है। मौजूदा सरकार ने किले बिछाने का काम किया।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।