सपा ने लगाया यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने का आरोप, अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर साधा निशाना 

Published : Jul 31, 2022, 04:55 PM IST
सपा ने लगाया यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने का आरोप, अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर साधा निशाना 

सार

समाजवादी पार्टी की ओर से यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने का आरोप लगाया गया। इसको लेकर अखिलेश यादव ने भी ट्वीट किया। हालांकि पुलिस पेपर लीक होने की घटना से इंकार कर रही है। 

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश राजस्व लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने को लेकर आरोप लगाए जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी की ओर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई। ट्वीट में लिखा गया कि प्रयागराज में यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया। योगी सरकार एक बार फिर से बदनाम हो गई।

पुलिस ने किया पेपर लीक होने से इंकार  
इस बीच कानपुर समेत कई केंद्रों पर लेखपाल परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा के बावजूद छात्र इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का इस्तेमाल करते हुए पकड़े गए। आपको बता दें कि इस परीक्षा को लेकर एसटीएफ भी पहले से ही अलर्ट थी और पेपर लीक गैंग पर नजर भी रखी जा रही थी। खास ख्याल रखा जा रहा था कि 12 मंडलों में होने वाली इस परीक्षा के दौरान कोई गड़बड़ी न होने पाए। यूपी पुलिस की ओऱ से लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने की घटना से इंकार किया जा रहा है। लेकिन जिस तरह से सोशल मीडिया पर पर्चा लीक होने की बात सामने आ रही है उसके बाद मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मामले को लेकर प्रयागराज एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि हंगामा कर रहे और आरोप लगाने वाले छात्र नकल कराने वालों की जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।  

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर साधा निशाना 
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी पेपर लीक का आरोप लगाते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, 'आज लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर भी लीक हो गया। अब तो लगता है कि अभ्यर्थियों का ये आरोप सच है कि ये सब भाजपा सरकार की ही चाल है जिससे कोई भी परीक्षा पूरी न हो पाए और लोगों को नौकरी न मिले, जिससे युवा, पूँजीपतियों के यहाँ श्रमिक-चपरासी बन के रह जाएं। भाजपा वेतन-पेंशन के ख़िलाफ़ है।'

हमीरपुर में दारोगा ने घर में घुसकर महिला को दी थर्ड डिग्री, चोट के निशान ने बयां की बर्बरता

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: आगरा से वाराणसी तक तपेगा उत्तर प्रदेश, जानिए आपके जिले का हाल
राम मंदिर से किसने चुराए 200 करोड़? केजरीवाल ने किया बड़ा खुलासा..बोले-सच सरकार गिरा देगा