सपा ने ब्लॉक प्रमुख को पार्टी से किया निष्कासित, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साथ वायरल हुई थी फोटो

Published : Apr 06, 2022, 05:32 PM IST
सपा ने ब्लॉक प्रमुख को पार्टी से किया निष्कासित, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साथ वायरल हुई थी फोटो

सार

समाजवादी पार्टी ने दो ब्लॉक प्रमुख और दो ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधियों को निष्कासित कर दिया है। इसकी जानकारी सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने निष्कासन पत्र जारी कर दिया है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि ब्लॉक प्रमुख और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधियों की फोटो उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ वायरल हुई थी।  

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के जिले उन्नाव के दो ब्लॉक प्रमुखों को समाजवादी पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। दोनों को ही पार्टी ने विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पर कार्रवाई की है। समाजवादी पार्टी ने असोहा ब्लॉक प्रमुख बीतेन्द्र यादव, औरास ब्लॉक प्रमुख ज्ञानेंद्र सिंह को पार्टी ने निष्कासित किया है। साथ ही गंज मुरादाबाद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक पटेल, बांगरमऊ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अर्जुन लाल दिवाकर पर भी कार्रवाई हुई है। असोहा और औरास ब्लॉक से निष्कासित प्रमुखों की जानकारी सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पत्र जारी कर दी।

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने पत्र जारी कर दी जानकारी
समाजवादी पार्टी की ओर से ज्ञापन पत्र में लिखा है कि समाजवादी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से बीतेन्द्र यादव ब्लॉक प्रमुख असोहा, ज्ञानेन्द्र सिंह ब्लॉक प्रमुख औरास, विवेक पटेल ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गंजमुरादाबाद तथा अर्जुन दिवाकर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बांगरमऊ को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण तत्काल प्रभाव से समाजवादी पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया जाता है।

इतने लोगों को दिया ज्ञापन पत्र
इस ज्ञापन की प्रतिलिपि प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी पार्टी रामगोपाल यादव, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख असोहा बीतेन्द्र यादव, ब्लॉक प्रमुख औरास ज्ञानेन्द्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गंजमुरादाबाद विवेक पटेल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बांगरमऊ अर्जुन दिवाकर और निजी सचिव राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी गई है।  

निष्कासित करने की वजह यह जा रही बताई
ब्लॉक प्रमुखों को निष्कासित करने के पीछे का कारण उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ वायरल फोटो हुई थी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि जिसके बाद पार्टी ने ऐसा कदम उठाया है। असोहा, औरास, गंज मुरादाबाद और बांगरमऊ के ब्लॉक प्रमुखों पर निष्कासित करने का कदम उठाया है। 

गोरखनाथ मंदिर हमले के आरोपी मुर्तजा के तार देवबंद से जुड़े, एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया

चोरों से बरामद सिपाही की पत्नी का हार थाने के मालखाने से हुआ गायब, जांच में जुटी आगरा पुलिस

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Lucknow Weather Today: यूपी में शीतलहर, अगले 3 दिन ठंड से राहत की उम्मीद नहीं
जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन आखिर क्यों रुका? सारा पंडाल समेटा गया, वजह चौंकाने वाली!