अलग धर्म के होकर भी दंपति में नहीं हुआ झगड़ा, जबरन धर्मांतरण के लिए घर में घुसकर जलाई देवी-देवताओं की तस्वीरें

यूपी के जिले संभल में जबरन धर्म परिवर्तन नहीं किए जाने पर घर में घुसकर हिंदू धर्म के देवी देवताओं की मूर्तियां व तस्वीरें जलाने का मामला सामने आया है। डीएम के आदेश पर एसडीएम और सीओ ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, एसपी ने जांच का परिणाम सामने आने के बाद कार्रवाई की बात कही है। 

Asianet News Hindi | Published : Sep 23, 2022 9:36 AM IST

संभल: उत्तर प्रदेश के जिले संभल में जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिश कराने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं धर्मांतरण नहीं करने पर घर में घुसकर हिंदू देवी-देवाताओं की मूर्तियां व तस्वीरें जलाने का आरोप लगाए गए हैं। जबरन धर्मांतरण के लिए प्रताड़ित करने और हिंदू देवी देवताओं के अपमान की खबर के बाद तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आते ही जांच पड़ताल में जुट गया। डीएम ने एक कमेटी गठित कराई है। उसका नेतृत्व एसडीएम विनय कुमार मिश्र व सीओ जितेंद्र सिंह कर रहे हैं।

दो सिस्टर्स ने तस्वीरों को जलाया
जानकारी के अनुसार यह मामला शहर के नखासा थाना क्षेत्र के गांव सिरसानाल का है। इस गांव में ईसाई धर्म के 40 से 45 परिवार निवास करते हैं। यहां का निवासी विलियम ईसाई है और उसकी पत्नी सुनीता हिंदू हैं। विलियम के अनुसार अलग धर्म होने के बाद भी उसकी पत्नी हिंदू देवी-देवताओं की पूजा करती है और वह ईसाई धर्म को मानता है। दोनों में धर्म को लेकर कोई झगड़ा नहीं है और साथ में काफी खुश हैं। गांव स्थित चर्च के स्कूल की दो सिस्टर उनके घर पहुंचीं और देवी देवताओं की तस्वीरों पर थूका हिंदू देवी देवताओं की प्रतिमा और तस्वीरें जला दीं। 

Latest Videos

महिला ने शिक्षिकाओं के खिलाफ दी तहरीर
आरोप है कि दो शिक्षिकाओं की ओर से सुनीता पर भी ईसाई धर्म को अपनाने का दबाव बनाया जा रहा है। बुधवार की शाम दोनों शिक्षिकाएं घर आईं और उन्होंने घर में रखीं देवी-देवताओं के चित्र को फाड़ दिया और जला दिया। महिला सुनीता के पति विलियम का भी यही कहना है कि शिक्षिकाओं ने देवी-देवताओं का अपमान किया है। विलियम की पत्नी ने भी जबरन धर्मांतरण कराने को हिंदू देवी देवताओं के अपमान का आरोप लगाते सिस्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। जिसके बाद इस मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस गांव पहुंची और मामले की जांच की गई। नखासा थाने के इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह पंवार ने बताया कि जांच की जा रही है। 

हिंदू धर्म को अब पति भी अपनाएगा
महिला के साथ जबरन धर्म परिवर्तन को लेकर दबाव बनाए जाने के बाद विलियम का कहना है कि अब वह भी हिंदू बनेगा। इन लोगों का कोई भरोसा नहीं है कि कब क्या कर दें क्योंकि जैसे मूर्तियां जलाईं वैसे उसकी पत्नी को भी जला सकते हैं। इस मामले पर एसपी चक्रेश मिश्रा ने स्कूल में बच्चों से हुए विवाद से इस मामले के पैदा होने की आशंका जताई है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद सही स्थिति सामने आएगी और उसके बाद ही विधिक कार्रवाई की जाएगी। भाजपा नेता हरेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे तथा कार्रवाई का भरोसा दिया है। 

मुरादाबाद: चारा लेने जा रही मां की बेटे को इस हालत में देख निकली चीख, 4 साल पहले पिता ने यहीं किया था सुसाइड

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया