संभल में युवती को भगा ले गया मुस्लिम युवक, नाराज हिंदू परिवार ने पलायन की दी धमकी तब हरकत में आई पुलिस

Published : Sep 15, 2022, 04:09 PM ISTUpdated : Sep 15, 2022, 04:21 PM IST
संभल में युवती को भगा ले गया मुस्लिम युवक, नाराज हिंदू परिवार ने पलायन की दी धमकी तब हरकत में आई पुलिस

सार

यूपी के संभल जिले में एक मुस्लिम युवक द्वारा हिंदू युवती को भगा ले जाने के मामले में हिंदू परिवार ने गांव से पलायन कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए तीन दिन के अंदर युवती को बरामद करने की बात कही है।

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस की लापरवाही के चलते एक हिंदू परिवार ने गांव छोड़ने का फैसला कर लिया। हिंदू परिवार द्वारा गांव छोड़ने की घटना सुनकर पुलिस हरकत में आई है। बताया जा रहा है कि संभल के चन्‍दौसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक मुस्लिम युवक एक हिंदु लड़की को भगा ले गया था। जिसके बाद युवती के परिजनों ने थाने जाकर आरोपित युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। लेकिन पुलिस ने मामले पर कोई भी कार्रवाई नहीं की। 

पुलिस कार्रवाई ना होने पर हिंदू परिवार ने किया पलायन
पुलिस द्वारा मामले पर कार्रवाई ना करने से नाराज हिंदू परिवार गुरुवार सुबह अपना सारा सामान बांधकर गांव से पलायन कर गए। हिंदू परिवार के पलायन की जानकारी मिलने पर पुलिस फौरन मौके पर पहुंच गई। पुलिस के साथ मौके पर एएसपी और सीओ भी पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस और परिवार के बीच बातचीत की गई। पुलिस ने युवती के परिजनों से बातचीत कर मामले को सुलझाया। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों ने युवती के स्वजन से वादा किया तीन दिनों के अंदर वह युवती को बरामद कर लेगें। इसी के साथ ही आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भी आश्वासन दिया है। 

पुलिस ने परिवार से मांगा तीन दिन का समय
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला मुस्लिम युवक मुशर्रफ अली अपने पड़ोस की हिंदू युवती को भगा ले गया था। स्वजनों द्वारा तहरीर लिखवाने के बाद भी पुलिस ने मामले पर कार्रवाई नहीं की थी। हालांकि पुलिस के आश्वासन के बाद परिवार अपने गांव वापस आ गया है। परिवार के पलायन की सूचना मिलने पर पुलिस के हाथ-पैर फूल गए थे। हालांकि पुलिस के आश्वासन दिए जाने के बाद परिवार अपने गांव वापस लौट आया है। 

संभल: प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को मिली दर्दनाक सजा, ग्रामीणों ने पूरी रात जानवरों के साथ खूंटे से बांधा

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Budget 2026: AI प्रशिक्षण, डेटा सेंटर, रोबोटिक्स मिशन और महिला उद्यमिता पर योगी सरकार का बड़ा फोकस
UP Gramodyog Yojana: ग्रामीण युवाओं के लिए 800 नई इकाइयां, 16 हजार रोजगार और 10 करोड़ सहायता