संभल चुनाव 2022 रिजल्ट 2022: तीन सीटों पर सपा को मिली जीत, केवल एक ही सीट जीत पाई भाजपा

उत्तर प्रदेश के संभल (SAMBHAL) जिले में 4 विधानसभा सीटें आती हैं। ये हैं असमोली(ASMOLI),चंदौसी (CHANDAUSI), गुन्नौर (GUNNAUR) और संभल (SAMBHAL)। जिले में इस बार जनपद में इस बार 16 लाख छह हजार 925 मतदाता थे।

Anand Pandey | Published : Mar 9, 2022 4:14 PM IST / Updated: Mar 11 2022, 12:39 AM IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के संभल (SAMBHAL) जिले में 4 विधानसभा सीटें आती हैं। ये हैं असमोली(ASMOLI),चंदौसी (CHANDAUSI), गुन्नौर (GUNNAUR) और संभल (SAMBHAL)। जिले में इस बार जनपद में इस बार 16 लाख छह हजार 925 मतदाता थे। यह जिला सपा का गढ़ रहा है। यहां से मुलायम सिंह यादव भी नेतृत्व करते रहे हैं। 2011 में मायावती सरकार ने इस जिले का गठन किया था। संभल जिले में 40 प्रतिशत मुस्लिम हैं। 

Sambhal Election Results 2022: यहां से सपा कैंडिडेट ने जीत दर्ज की। जिले की इस सीट पर कुल 11 प्रत्याशी थे, जिसमें बीजेपी ने राजेश सिंघल, सपा ने इकबाल मेहमूद, बसपा ने शकील अहमद और कांग्रेस ने निदा अहमद को टिकट दिया है। इस विधानसभा सीट पर कुल 32.70 प्रतिशत वोट पड़े थे। तब समाजवादी पार्टी के इकबाल महमूद ने ने ऑल इंडिया माजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के जियाउर्रहमान को 18822 वोटों के मार्जिन से हराया था। 

Latest Videos

 Asmoli Election Results 2022:  इस सीट से सपा कैंडिटेट पिंकी सिंह ने जीत दर्ज की। संभल जिले के असमोली विधानसभा सीट से बीजेपी ने हरेन्द्र कुमार को टिकट दिया। सपा ने पिंकी सिंह, बसपा ने रफतुल्ला को मैदान में उतारा था। इस विधानसभा सीट पर 2017 में कुल 39.04 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। तब सपा की पिंकी यादव ने भारतीय जनता पार्टी के नरेंद्र सिंह को 21126 वोटों के मार्जिन से हराया था।

Chandausi Election Results 2022: भाजपा की गुलाब देवी ने जीत दर्ज की। इस सीट पर अलग-अलग पार्टियों के कुल 11 उम्मीदवार मैदान में थे। बीजेपी ने गुलाब देबी, सपा ने केएम विमलेश कुमार जबकि बसपा रणविजय सिंह और कांग्रेस ने मितलेश कुमारी को टिकट दिया है। इस विधानसभा सीट पर कुल 46.77 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। तब भाजपा की गुलाब देवी ने कांग्रेस की कुमारी विमलेश कुमारी को 45469 वोटों के मार्जिन से हराया था। 

 Gunnaur Election Results 2022 : समाजवादी पार्टी के राम खिलाड़ी सिंह ने यहां जीत दर्ज की। इनके मुकाबले बीजेपी ने अजीत कुमार उर्फ राजू यादव, बसपा ने फिरोज और कांग्रेस ने विजय मिश्र को मैदान में उतारा था। इस विधानसभा सीट पर कुल 47.14 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। तब भाजपा के अजीत कुमार उर्फ राजू यादव ने समाजवादी पार्टी के राम खिलाड़ी सिंह को 11386 वोटों के मार्जिन से हराया था।

राज्य में वोटरों की संख्या
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव(UP Election 2022) में पिछली बार 14,71,43,298 वोटर थे, जो इस बार बढ़कर 15,02,84005 हो गए थे। इनमें से 24,03,296 80 वर्ष से अधिक आयु के थे। पुरुष मतदाता 8,04,52,736 थे,  जबकि महिलाओं की संख्या 6,98,22,416 थी। प्रदेश में कुल 8853 थर्ड जेंडर के वोटर थे।

UP Election Info
उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को हुआ था। यानी कुल 7 चरणों में यूपी में चुनाव हुआ था।

OBC सबसे अधिक
उत्तर प्रदेश में पिछड़ा वर्ग यानी OBC वोटर सबसे अधिक हैं। इनकी संख्या 52 प्रतिशत है। इनमें भी यादव जाति सबसे ज्यादा 11% है। 2007 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को 72 फीसदी यादवों के वोट मिले थे। लेकिन 2012 के चुनाव में यह 63 फीसदी रह गए थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में 66 फीसदी वोट मिले। 2014 के लोकसभा चुनाव में केवल 53 फ़ीसदी।

Share this article
click me!

Latest Videos

दुर्गा प्रतिमा बनाने के लिए क्यों लेते हैं ‘सेक्स वर्कर्स’ के आंगन की मिट्टी । Durga Puja । Navratri
मुजफ्फरनगर में क्यों भिड़ गए योगी के 2 मंत्री, जमकर हुई तू-तू, मैं-मैं । Anil Kumar । Kapil Dev
अमेरिका ने लौटाया भारत का 'खजाना', 297 नायाब चीजों के साथ वापस लौटेंगे PM Modi । India America
Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना