अखिलेश पर निशाना और द्रौपदी मुर्मू को समर्थन के बाद राजभर को मिला रिटर्न गिफ्ट, Y श्रेणी सुरक्षा पर चर्चा जारी

Published : Jul 22, 2022, 11:01 AM ISTUpdated : Jul 22, 2022, 11:02 AM IST
अखिलेश पर निशाना और द्रौपदी मुर्मू को समर्थन के बाद राजभर को मिला रिटर्न गिफ्ट, Y श्रेणी सुरक्षा पर चर्चा जारी

सार

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री व जहूराबाद से विधायक ओम प्रकाश राजभर को वाई श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध करवाई गई है। इसको लेकर संयुक्त सचिव उप्र शासन विनय कुमार सिंह ने पत्र जारी भेजा है। 

गाजीपुर: जहूराबाद विधायक और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को शासन के निर्देश पर वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई। इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म है। चर्चा है कि सरकार राजभर का ख्याल कहीं न कहीं आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए ही रख रही है। इस बीच जानकार बताते हैं कि राजभर को यह वाई श्रेणी सुरक्षा का रिटर्न गिफ्ट समाजवादी पार्टी पर हमलावर होने और राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को समर्थन के बाद मिला है। 

सपा के खिलाफ जमकर हमलावर हैं राजभर
गौरतलब है कि यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में सुभासपा ने सपा से गठबंधन किया था। इस बीच सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने प्रदेश एवं केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला था। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव में जहूराबाद में भारी अंतर से जीत दर्ज कर विरोधियों को पटखनी दी। राजभर यूपी विधानसभा चुनाव और लोकसभा उपचुनाव में गठबंधन को मिली हार के बाद लगातार हमलावर हैं। वह लगातार अपने बयानों के जरिए अखिलेश यादव को आड़े हाथों ले रहे हैं। राजभर अक्सर पर यह कहकर निशाना साधते हैं कि वह एसी कमरों से बाहर नहीं आते और पार्टी को जो भी नुकसान हो रहा है वह इसी वजह से है। 

राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का किया समर्थन 
ओम प्रकाश राजभर ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया था। वह सीएम आवास पर आयोजित डिनर में भी शामिल होने के लिए पहुंचे हुए थे। इस बीच उनके द्वारा दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की गई थी। माना जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले राजभर बीजेपी से नजदीकियां बढ़ाने में लगे हुए हैं। राजभर और बीजेपी के बीच बढ़ती यह नजदीकियां अलग ही ओर इशारा कर रही हैं। राजभर को सुरक्षा दिए जाने के मामले पर गाजीपुर पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने बताया कि शासन के निर्देश पर तीन दिन पूर्व ही जहूराबाद विधायक ओम प्रकाश राजभर को यह वाई श्रेणी सुरक्षा प्रदान की गई है। 

कानपुर: जेल की सलाखों के पीछे पहुंचे ठेकेदार को जिंदा जलाने वाले बिल्डर और मुंशी, पूछताछ में बताई पूरी कहानी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

4 साल इंतजार के बाद पैदा हुए बच्चे की 23वें दिन नींद में मौत, पैरेंट्स को अलर्ट करने वाली खबर!
ये हैं भदोही की रेखा : कभी सिलाई करती थीं, अब बना रहीं डिटर्जेंट पाउडर