बढ़ा लेजर शो का दायरा, कई देशों के राजदूत होंगे शामिल, पीएम मोदी ऐसे करेंगे अयोध्या दीपोत्सव की शुरुआत

Published : Oct 21, 2022, 12:47 PM IST
बढ़ा लेजर शो का दायरा, कई देशों के राजदूत होंगे शामिल, पीएम मोदी ऐसे करेंगे अयोध्या दीपोत्सव की शुरुआत

सार

यूपी के अयोध्या में दीपोत्सव पर्व को भव्य बनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। पीएम मोदी 23 अक्टूबर की शाम को अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे। इस दौरान वह रामलला के आंगन में दीपक जलाकर राम मंदिर के निर्माण कार्य की भी निरीक्षण करेंगे। 

अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अक्टूबर को रामनगरी अयोध्या में आएंगे। इस दौरान वह राम मंदिर में रामलला के दर्शन और पूजा भी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, पीएम मोदी भव्य राम मंदिर के निर्माण स्थल का भी निरीक्षण करेंगे और बाद में भगवान राम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक करेंगे। वहीं शाम करीब साढ़े 6 बजे वह सरयू तट पर होने वाली आरती में भी शामिल होंगे। इसके बाद पीएम मोदी द्वारा भव्य दीपोत्सव समारोह का शुभारंभ किया जाएगा। बता दें कि इस साल दीपावली का छठा संस्करण आयोजित किया जा रहा है और यह पहला अवसर है जब पीएम मोदी भी इस समारोह में भाग लेंगे। 

दीपोत्सव पर्व को भव्य बनाने की हो रही तैयारियां
वहीं दीपावली के अवसर पर 15 लाख से अधिक मिट्टी के दीये जलाए जाएंगे। दीपोत्सव के दौरान विभिन्न राज्यों के विभिन्न नृत्य रूपों को प्रदर्शित करने वाली पांच एनिमेटेड झांकियां और 11 रामलीला झांकियां भी तैयार की जाएंगी। प्रधानमंत्री मोदी सरयू तट पर राम की पैड़ी में एक भव्य संगीतमय लेजर शो के साथ एक 3-डी "होलोग्राफिक प्रोजेक्शन मैपिंग शो" भी देखेंगे। अयोध्या में दीपोत्सव पर्व को भव्य बनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं बीते बुधवार को सीएम योगी ने अयोध्या पहुंचकर होने वाली तैयारियों का जायजा लिया था। 

राम मंदिर के निर्माण कार्य को करीब से देखेंगे पीएम मोदी
बता दें कि भगवान राम के आंगन को भी दीपों से सजाया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी रामलला के आंगन में दीपक जलाकर राम मंदिर के निर्माण कार्य को करीब से देखेंगे। बता दें कि सीएम योगी ने वर्ष 2017 में अयोध्या दीपोत्सव की शुरूआत की थी। इससे पहले 5 अगस्त 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर का भूमि पूजन करने के दौरान अयोध्या आए थे। पीएम मोदी की यात्रा को लेकर पूरी अयोध्या में जबरदस्त उत्साह है। रामनगरी में आयोजित हो रहे छठें दीपोत्सव कार्यक्रम में रामकथा पार्क के मुख्य मंच, रेलवे पुल के पास, भजन संध्या स्थल, रामघाट, गुप्तार घाट, बड़ी देवकाली और भरतकुण्ड के समीप सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। पीएम मोदी के आने से पहले कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए लगातार काम जारी है।

कई देशों के राजदूत भी पहुंचेंगे अयोध्या 
इस बार अयोध्या की दीपावली अयोध्या धाम ही नहीं 84 कोस में मनाई जा रही है। इसके अलावा दक्षिण कोरिया और केन्या समेत कई अन्य देशों के राजदूत भी अयोध्या पहुंच रहे हैं। वहीं झांकियों की संख्या और पिछली बार की तुलना में उनकी भव्यता को भी बढ़ाया गया है। इस बार एक-एक चीज पर काफी ज्यादा फोकस किया जा रहा है। बता दें कि इन झांकियों में श्रीरामचिरत मानस का कांड दिखेगा। इसके अलावा राम की पैड़ी के किनारे के मंदिरों की दीवार पर होने वाले लेजर शो का दायरा बढ़ाकर 337 फिट कर दिया गया है।​​​​​​ 

अयोध्या दीपोत्सव: PM मोदी रामलला के दरबार में जलाएंगे पहला दीप, देखिए रामनगरी में होने वाले मेगा शो की तैयारी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के लखनऊ-कानपुर, आगरा-मेरठ से गोंडा तक तपती गर्मी, राहत के आसार कम
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक गर्मी का कहर, जानें 10 प्रमुख जिलों का मौसम