100 साल की महिला से सिक्योरिटी गार्ड ने किया था रेप, मौत के बाद कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

Published : Nov 22, 2020, 09:35 AM ISTUpdated : Nov 22, 2020, 11:11 AM IST
100 साल की महिला से सिक्योरिटी गार्ड ने किया था रेप, मौत के बाद कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

सार

मेरठ जिले के थाना जानी क्षेत्र में अक्टूबर 2017 में एक बुजुर्ग दिव्यांग महिला के साथ अंकित पूनिया ने रेप किया था। महिला की उम्र 100 साल थी, जबकि आरोपी सिक्योरिटी गार्ड था। महिला के पोते ने घटना के संबंध में शिकायत दर्ज कराया था।

मेरठ (Uttar Pradesh) । एक सिक्योरिटी गार्ड ने सौ साल की बुजुर्ग महिला के साथ रेप किया था। इस मामले में मेरठ की अदालत ने आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। हालांकि पीड़िता की अब मौत हो चुकी है।  यह घटना जानी थाना क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है।

यह था पूरा मामला
मेरठ जिले के थाना जानी क्षेत्र में अक्टूबर 2017 में एक बुजुर्ग दिव्यांग महिला के साथ अंकित पूनिया ने रेप किया था। महिला की उम्र 100 साल थी, जबकि आरोपी सिक्योरिटी गार्ड था। महिला के पोते ने घटना के संबंध में शिकायत दर्ज कराया था। हालांकि बाद में बुजुर्ग महिला की बाद में मौत हो गई थी। लेकिन, केस चलता रहा। अब कोर्ट ने मामले में अपना फैसला सुनाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकारी वकली निशांत कुमार गर्ग ने बताया अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद आरोपी अंकित को दोषी करार देते हुए उसे उम्रकैद की सजा सुनाई है।

चाचा ने किया था 6 साल की भतीजी से रेप, 20 साल की सजा
बांदा जिले की एक पॉक्सो अदालत ने छह साल की एक बच्ची के साथ रेप के दो साल पुराने मामले में दोषी पाए गए पीड़िता के रिश्ते के चाचा ओमप्रकाश वर्मा को 20 साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही, उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। बता दें कि यह घटना 24 दिसंबर 2017 की शाम बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र एक मोहल्ले में घटी थी। 

(प्रतीकात्मक फोटो)

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल
UP में ससुर को बचाने दौड़ी गर्भवती बहू, फिर जो हुआ उसने पूरे गांव को झकझोर दिया!