SIT पूछताछ में छात्रा ने किया कबूला, चिन्मयानंद से मांगी थी 5 करोड़ रुपए की रंगदारी

Published : Sep 25, 2019, 07:33 PM IST
SIT पूछताछ में छात्रा ने किया कबूला, चिन्मयानंद से मांगी थी 5 करोड़ रुपए की रंगदारी

सार

चिन्मयानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली छात्रा ने रंगदारी मांगने की बात कबूल कर ली है। बता दें, बुधवार को पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद से पांच करोड़ रुपए रंगदारी मांगने के आरोप में छात्रा को गिरफ्तार कर लिया गया।

शाहजहांपुर (Uttar Pradesh). चिन्मयानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली छात्रा ने रंगदारी मांगने की बात कबूल कर ली है। बता दें, बुधवार को पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद से पांच करोड़ रुपए रंगदारी मांगने के आरोप में छात्रा को गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट ने उसकी जमानत अर्जी खारिज कर दी है। जिला अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।  सहायक अभियोजन अधिकारी लाल साहब ने बताया, छात्रा की जमानत अर्जी उनके वकील अनूप त्रिवेदी ने एसीजीएम की कोर्ट में लगाई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। 

क्या है रंगदारी का मामला
पीड़िता की गिरफ्तारी के बाद विशेष जांच दल में शामिल आईपीएस भारती सिंह ने बताया, चिन्मयानंद को धमकी भरा मैसेज मोबाइल पर भेजा गया था, जिसमें उनसे पांच करोड़ रुपए की मांग की गई थी। पैसे ना देने पर उनका अश्लील वीडियो टीवी चैनल पर चलवा कर उनकी इज्जत मिट्टी में मिलाने की धमकी दी गई थी। मामले में मौखिक अभिलेख और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य एकत्र किए गए और विवेचना की प्रगति रिपोर्ट हाईकोर्ट में 23 सितंबर को प्रस्तुत की गई, जिससे कोर्ट भी संतुष्ट हुआ है। 

छात्रा ने कबूली थी रंगदारी मांगने की बात
उन्होंने बताया, पूर्व में गिरफ्तार संजय, विक्रम और सचिन ने रंगदारी मांगने की बात स्वीकार की थी। साक्ष्य मिटाने के इरादे से मोबाइल फोन राजस्थान के दौसा में रास्ते में फेंक दिया था। तीनों आरोपियों ने ये भी स्वीकार किया कि रंगदारी की मांग में 'मिस ए' यानी पीड़िता की प्रमुख भूमिका है। साक्ष्यों के आधार पर ‘मिस ए’ पीड़िता से 24 सितंबर को उसके घर पर पूछताछ की गई, जिसमें उसने फर्जी सिम का प्रयोग कर व्हाट्सएप के माध्यम से चिन्मयानंद से रंगदारी मांगने की बात स्वीकार की। जांच में एक वीडियो क्लिप मिली, जिसमें संजय, विक्रम, सचिन और ‘मिस ए’ साथ में थे। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

1 अगस्त 2026 मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR से यूपी तक 7 राज्यों में बारिश का नया अलर्ट, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम
UP Police Result 2026 Out: 76184 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित, जानें कटऑफ, DV-PST डेट और रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका