हाथ-पैर बांध मुंह में ठूंसा कपड़ा, फिर अंगौछे से घोंटा गला, 13 साल की किशोरी की हत्या के पीछे जताई ऐसी आशंका

Published : Nov 25, 2022, 10:15 AM IST
हाथ-पैर बांध मुंह में ठूंसा कपड़ा, फिर अंगौछे से घोंटा गला, 13 साल की किशोरी की हत्या के पीछे जताई ऐसी आशंका

सार

यूपी के शाहजहांपुर में 13 साल की किशोरी का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। इस दौरान किशोरी के हाथ-पैर बंधे थे और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। वहीं स्थानीय लोग दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक 13 साल की किशोरी का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। यहीं नहीं किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था और सफेद रंग के अंगौछे से उसका गला कसा था। किशोरी के हाथ-पैर भी रस्सी से बंधे थे। बताया जा रहा है कि 13 साल की किशोरी पुष्पा उर्फ रजनी बीते गुरुवार को अपनी दादी के साथ घर से 300 मीटर की दूरी पर घास काटने गई थी। इस दौरान वह जब घर पर घास रखने गई तो काफी देर वापस नहीं लौटी। 

परिजनों ने रंजिश से किया इंकार
जब काफी देर होने पर परिजनों ने तलाशना शुरू किया तो गन्ने के खेत में उसका शव पड़ा मिला। इसके बाद फौरन मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या कर दी गई। हालांकि परिजनों ने किसी से भी रंजिश होने की बात से इंकार किया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घरवालों की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर स्थानीय लोगों से मामले की पूछताछ शुरू कर दी है।

मामले की जांच कर रही पुलिस
वहीं घटना की सूचना मिलने पर एसपी एस आनन्द, एसपी सिटी संजय कुमार, सीओ सदर समेत भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। एसपी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट होगा। वहीं घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। मृतक किशोरी के परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। वहीं इस घटना के बाद मृतक किशोरी के परिवार में कोहराम मच गया।

शाहजहांपुर: सास-ससुर को नींद की दवा देकर किया बेहोश, फिर लाखों के जेवर व कैश लेकर प्रेमी संग फरार हुई विवाहिता

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP में ससुर को बचाने दौड़ी गर्भवती बहू, फिर जो हुआ उसने पूरे गांव को झकझोर दिया!
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी