शाहजहांपुर चुनाव 2022 रिजल्ट LIVE: 5 सीटों पर भाजपा की जीत, लगातार 9वीं बार जीते सुरेश खन्ना

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर (SHAHJAHANPUR) में 6 विधानसभा सीटें हैं।  ये हैं-ददरौल(DADRAUL),जलालाबाद(JALALABAD),कटरा (KATRA),पुवायां (POWAYAN), शाहजहांपुर (SHAHJAHANPUR) और तिलहर (TILHAR)।

Anand Pandey | Published : Mar 9, 2022 4:30 PM IST / Updated: Mar 10 2022, 09:44 PM IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर (SHAHJAHANPUR) में 6 विधानसभा सीटें हैं।  ये हैं-ददरौल(DADRAUL),जलालाबाद(JALALABAD),कटरा (KATRA),पुवायां (POWAYAN), शाहजहांपुर (SHAHJAHANPUR) और तिलहर (TILHAR)।  यहां की शाहजहांपुर विधानसभा सीट महत्वपूर्ण रही है। यहां मुसलमानों की भी बड़ी संख्या है। उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को हुआ था। यानी कुल 7 चरणों में यूपी में चुनाव हुआ था। 

 Dadraul Election Results 2022:  बीजेपी के मानवेन्द्र सिंह ने जीत दर्ज की। इनका मुकाबला सपा के राजेश कुमार वर्मा, बसपा के चंद्रकेतु मौर्या और कांग्रेस के तनवीर खान से था। इस सीट पर 3 लाख 55 हजार 440 वोटर थे। 2017 में ददरौला में कुल 39.91 प्रतिशत वोट पड़े थे। तब भारतीय जनता पार्टी के मानवेंद्र सिंह ने समाजवादी पार्टी के राममूर्ति सिंह वर्मा को 17398 वोटों के मार्जिन से हराया था।

Latest Videos

 Jalalabad Election Results 2022:  बीजेपी के हरि प्रकाश वर्मा ने जीत दर्ज की। सपा ने नीरज नलनीश, बसपा ने अनुरुद्ध सिंह और कांग्रेस ने गुरूमीत कौर को टिकट दिया था। यहां इस बार 3 लाख 66 हजार 132 वोटर थे। 2017 में जलालाबाद में कुल 36.16 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। तब समाजवादी पार्टी के शरदवीर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के मनोज कश्यप को 9297 वोटों के मार्जिन से हराया था।

 Katra Election Results 2022: इस सीट पर समाजवादी पार्टी के राजेश यादव ने चुनाव जीता। बीजेपी ने वीर विक्रम सिंह, बसपा ने राजेश कश्यप और कांग्रेस ने मुन्ना सिंह को उम्मीदवार बनाया था। कटरा विधानसभा सीट पर 3 लाख 36 हजार 846 मतदाता थे। 2017 में कटरा में कुल 39.64 प्रतिशत मतदान हुआ था। तब भारतीय जनता पार्टी के वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने समाजवादी पार्टी के राजेश यादव को 16730 वोटों के मार्जिन से हराया था।

Powayan Election Results 2022: बीजेपी के चेतराम ने जीत दर्ज की। समाजवादी पार्टी ने उपेन्द्र पाल सिंह को टिकट दिया था। जबकि बसपा ने उदयवीर सिंह और कांग्रेस ने अनुज कुमारी को प्रत्याशी बनाया था। पुवायां विधानसभा सीट पर 3 लाख 85 हजार 622 मतदाता थे। 2017 में पुवायां (सुरक्षित) में कुल 55.25 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। तब भारतीय जनता पार्टी के चेतराम ने समाजवादी पार्टी की शकुंतला देवी को 72417 वोटों के मार्जिन से हराया था।

 Shahjahanpur Election Results 2022:  बीजेपी ने सुरेश कुमार खन्ना ने जीत दर्ज की। सुरेश खन्ना ने लगातार 9वीं बार यहां से जीत दर्ज की। सपा ने तनवीर खान, बसपा ने सुरेश चंद्र और कांग्रेस ने श्रीमती पूनम को उतारा था। शाहजहांपुर सदर विस सीट पर 4 लाख 7 हजार 293 मतदाता थे। 2017 में शाहजहांपुर में कुल 48.89 प्रतिशत वोट पड़े थे। तब भारतीय जनता पार्टी के सुरेश कुमार खन्ना ने समाजवादी पार्टी के तनवीर खान को 19203 वोटों के मार्जिन से हराया था।

 Tilhar Shahjahanpur Election Results 2022 LIVE:  बीजेपी कैंडिडेट्स ने जीत दर्ज की। जिले की तिलहर शीट पर सपा ने रोशन लाल वर्मा जबकि बीजेपी ने सलोना कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया था। वहीं, बसपा ने नवाब फैजल अली खान जबकि कांग्रेस ने रजनीश गुप्ता को टिकट दिया था। तिलहर विधानसभा सीट पर 3 लाख 54 हजार 624 मतदाता थे। 2017 में तिलहर में कुल 40.03 प्रतिशत वोट पड़े थे। तब भारतीय जनता पार्टी के रोशन लाल वर्मा ने कांग्रेस के कुंवर जितिन प्रसाद को 5705 वोटों के मार्जिन से हराया था।

राज्य में वोटरों की संख्या
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव(UP Election 2022) में पिछली बार 14,71,43,298 वोटर थे, जो इस बार बढ़कर 15,02,84005 हो गए थे। इनमें से 24,03,296 80 वर्ष से अधिक आयु के थे। पुरुष मतदाता 8,04,52,736 थे,  जबकि महिलाओं की संख्या 6,98,22,416 थी। प्रदेश में कुल 8853 थर्ड जेंडर के वोटर थे।

OBC सबसे अधिक
उत्तर प्रदेश में पिछड़ा वर्ग यानी OBC वोटर सबसे अधिक हैं। इनकी संख्या 52 प्रतिशत है। इनमें भी यादव जाति सबसे ज्यादा 11% है। 2007 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को 72 फीसदी यादवों के वोट मिले थे। लेकिन 2012 के चुनाव में यह 63 फीसदी रह गए थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में 66 फीसदी वोट मिले। 2014 के लोकसभा चुनाव में केवल 53 फ़ीसदी।

Share this article
click me!

Latest Videos

Garib Rath Express Train: ट्रेन में भाग खड़े हुए पैसेंजर, Shocking Video आया सामने
सुल्तानपुर डकैती के गुनहगारों का हिसाब कर रही STF, अब तक 11 के खिलाफ हुआ एक्शन
Shocking Video: उत्तराखंड में दरका पहाड़ और बंद हो गया हाईवे #Shorts
कहीं आपके घी में तो नहीं है जानवरों की चर्बी, ऐसे करें चेक । Adulteration in Ghee
इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts