शामली इलेक्शन रिजल्ट 2022: जानें जिले की सभी 3 विधानसभा सीटों पर कौन हारा और कौन जीता

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम गुरुवार, 10 मार्च को जारी हो गए। शामली जिले की 3 विधानसभा सीट में से कोई भी सीट बीजेपी के हाथ नहीं लगी है। कैराना विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नाहिद हसन ने जीत हासिल की है। 

Anand Pandey | Published : Mar 9, 2022 4:40 PM IST / Updated: Mar 11 2022, 02:08 PM IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आज गुरुवार 10 मार्च को जारी हो गया है। यहाँ शामली जिले की 3 विधान सभा सीटों में से किसी भी सीट पर भाजपा नहीं आ सकी है। शामली सीट से सपा प्रत्याशी प्रसन्न कुमार ने जीत हासिल की है। वहीं थानाभवन सीट से आरएलडी के असरफ अली खान ने जीत हासिल की है। उत्तर प्रदेश के शामली(SHAMLI) जिले में तीन विधानसभा सीटें हैं। ये हैं-कैराना( KAIRANA), शामली(SHAMLI) और थानाभवन(THANA BHAWAN)। इस बार जिले में 70.17 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इसमें भी कैराना में सर्वाधिक 75.01 फीसदी मतदान हुआ था।

शामली में 67.58 फीसदी मतदान हुआ था, जबकि थानाभवन में  67.86 प्रतिशत मतदान हुआ था। थानाभवन में सबसे अधिक 95 हजार मुस्लिम वोटर थे। इसके बाद 60 हजार एससी के वोटर। शामली में जाट मतदाता 70 हजार थे, जबकि मुस्लिम 65 हजार हैं। उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को हुआ था। यानी कुल 7 चरणों में यूपी में चुनाव हुआ था।

Latest Videos

Kairana Election Results 2022 Live - कैराना विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नाहिद हसन ने जीत हासिल की है। समाजवादी पार्टी ने नाहिद हसन को कैराना सीट से उम्मीदवार बनाया है। नाहिद पर 16 केस दर्ज हैं। वहीं, बीजेपी ने मृगांका सिंह को टिकट दिया है, जबकि बसपा ने राजेन्द्र और कांग्रेस ने अखलाक पर भरोसा दिखाया है। 2017 में कैराना में कुल 47.26 प्रतिशत वोट पड़े थे। तब समाजवादी पार्टी के नाहिद हसन ने भारतीय जनता पार्टी के मृगांका सिंह को 21162 वोटों के मार्जिन से हराया था। 

Shamli Election Results 2022 Live - शामली सीट से सपा प्रत्याशी प्रसन्न कुमार ने जीत हासिल की है। जिले की इस सीट पर बीजेपी प्रत्याशी तेजेन्दर सिंह का मुकाबला सपा समर्थित पार्टी आरएलडी उम्मीदवार प्रसन्न कुमार से है। इस सीट पर कांग्रेस ने मो. अयूब जंग और बसपा ने बिजेन्द्र को टिकट दिया है। 2017 में शामली में कुल 35.69 प्रतिशत मतदान हुआ था। तब भारतीय जनता पार्टी के तेजेंद्र निर्वाल ने कांग्रेस के पंकज कुमार मलिक को 29720 वोटों के मार्जिन से हराया था। 

Thana Bhawan Election Results 2022 Live - थानाभवन सीट से आरएलडी के असरफ अली खान ने जीत हासिल की है।  2017 में थाना भवन में कुल 42.78 प्रतिशत वोट पड़े थे। तब भारतीय जनता पार्टी से सुरेश कुमार ने बहुजन समाज पार्टी के अब्दुल वारिश खान को 16817 वोटों के मार्जिन से हराया था।

राज्य में वोटरों की संख्या
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव(UP Election 2022) में पिछली बार 14,71,43,298 वोटर थे, जो इस बार बढ़कर 15,02,84005 हो गए थे। इनमें से 24,03,296 80 वर्ष से अधिक आयु के थे। पुरुष मतदाता 8,04,52,736 थे,  जबकि महिलाओं की संख्या 6,98,22,416 थी। प्रदेश में कुल 8853 थर्ड जेंडर के वोटर थे।

OBC सबसे अधिक
उत्तर प्रदेश में पिछड़ा वर्ग यानी OBC वोटर सबसे अधिक हैं। इनकी संख्या 52 प्रतिशत है। इनमें भी यादव जाति सबसे ज्यादा 11% है। 2007 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को 72 फीसदी यादवों के वोट मिले थे। लेकिन 2012 के चुनाव में यह 63 फीसदी रह गए थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में 66 फीसदी वोट मिले। 2014 के लोकसभा चुनाव में केवल 53 फ़ीसदी।

Share this article
click me!

Latest Videos

दुर्गा प्रतिमा बनाने के लिए क्यों लेते हैं ‘सेक्स वर्कर्स’ के आंगन की मिट्टी । Durga Puja । Navratri
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में क्यों कराया जाता है कौवे को भोजन, क्या है महत्व
चीन को चैन से सोने न देगा ये ड्रोन, , Joe Biden - PM Modi ने पक्की की डील
अमेरिका ने लौटाया भारत का 'खजाना', 297 नायाब चीजों के साथ वापस लौटेंगे PM Modi । India America
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल