मुरादाबाद चुनाव 2022 रिजल्ट : समाजवादी पार्टी ने किया क्लीन स्वीप, एक भी सीट नहीं जीत पाई भाजपा

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में 6 विधानसभा सीटें आती हैं। ये हैं-ठाकुरद्वारा(THAKURDWARA), कांठ(KANTH), मुरादाबाद ग्रामीण(MORADABAD RURAL), मुरादाबाद शहर(MORADABAD NAGAR), कुंदरकी(KUNDARKI) और बिलारी(BILARI)। मुरादाबाद में करीब 45 फीसदी मुस्लिम आबादी है। साथ ही 10 प्रतिशत अनुसूचित जाति के मतदाता भी 

Anand Pandey | Published : Mar 9, 2022 6:34 PM IST / Updated: Mar 10 2022, 11:38 PM IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में 6 विधानसभा सीटें आती हैं। ये हैं-ठाकुरद्वारा(THAKURDWARA), कांठ(KANTH), मुरादाबाद ग्रामीण(MORADABAD RURAL), मुरादाबाद शहर(MORADABAD NAGAR), कुंदरकी(KUNDARKI) और बिलारी(BILARI)। मुरादाबाद में करीब 45 फीसदी मुस्लिम आबादी है। साथ ही 10 प्रतिशत अनुसूचित जाति के मतदाता भी थे। जिले की सभी छह सीटों पर 2419083 कुल मतदाता थे। इनमें 1286166 पुरुष मतदाता और 1132781 महिला मतदाता समेत 136 थर्ड जेंडर शामिल थे।

MORADABAD Assembly Election 2022 Live Updates:जानिए मुरादाबाद जिले की 6 सीटों का अपडेट

 THAKURDWARA  Assembly Election 2022: सपा कैंडिडेट की जीत। सपा के नावेद जन ने भाजपा के अजय प्रताप सिंह को हराया। बसपा से मुजाहिद अली और कांग्रेस से सलमा आगा ने चुनाव लड़ा।

 KANTH Assembly Election 2022 :  सपा के कमाल अख्तर जीते।  यहां पीस पार्टी से चुनाव लड़े नादिर अली पर सबसे अधिक 3 केस दर्ज हैं। यहां भाजपा से राजेश कुमार सिंह, बसपा से आफाक अली, सपा से कमाल अख्तर और कांग्रेस से मोहम्मद इसरारी चुनाव लड़े।

 MORADABAD RURAL Assembly Election 2022: सपा उम्मीदवार जीते। यहां बसपा से अकील चौधरी, सपा से मोहम्मद नासिर और लोजपा से विवेक कुमार भटनागर चुनाव लड़े थे।

 MORADABAD NAGAR Assembly Election 2022: भाजपा की जीत। भाजपा के रितेश कुमार गु्प्ता ने सपा के मोहम्मद यूसुफ अंसारी को हराया। यहां कांग्रेस से चुनाव लड़े रिजवान कुरैशी पर 6,AIMIM के वकी रशीद पर 3 पर केस दर्ज हैं। यहां भाजपा से रितेश कुमार गुप्ता, सपा से मोहम्मद यूसुफ, बसपा से इरशाद हुसैन और कांग्रेस से रिजवान कुरैशी चुनाव मैदान में थे।

 KUNDARKI Assembly Election 2022:  सपा कैंडिडेट की जीत। यहां केवल बसपा से चुनाव लड़े मो. रिजवान पर 1 केस दर्ज है। भाजपा से कमल कुमार, सपा से जिया उर रहमान चुनाव मैदान में थे।

 BILARI  Assembly Election 2022:  सपा की जीत। यहां सपा से मोहम्मद फहीम, भाजपा से परमेश्वर लाली, बसपा से अनिल कुमार और कांग्रेस से कल्पना सिंह चुनाव मैदान में थे। यहां ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिम के प्रत्याशी खालिद जमानी और पीस पार्टी के शकील अहमद पर 1-1 केस दर्ज है।

राज्य में वोटरों की संख्या
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव(UP Election 2022) में पिछली बार 14,71,43,298 वोटर थे, जो इस बार बढ़कर 15,02,84005 हो गए थे। इनमें से 24,03,296 80 वर्ष से अधिक आयु के थे। पुरुष मतदाता 8,04,52,736 थे,  जबकि महिलाओं की संख्या 6,98,22,416 थी। प्रदेश में कुल 8853 थर्ड जेंडर के वोटर थे।

UP Election Info
उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को हुआ था। यानी कुल 7 चरणों में यूपी में चुनाव हुआ था।

OBC सबसे अधिक
उत्तर प्रदेश में पिछड़ा वर्ग यानी OBC वोटर सबसे अधिक हैं। इनकी संख्या 52 प्रतिशत है। इनमें भी यादव जाति सबसे ज्यादा 11% है। 2007 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को 72 फीसदी यादवों के वोट मिले थे। लेकिन 2012 के चुनाव में यह 63 फीसदी रह गए थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में 66 फीसदी वोट मिले। 2014 के लोकसभा चुनाव में केवल 53 फ़ीसदी।

Share this article
click me!