शामली: महिला के घर में घुसकर युवक ने की छेड़छाड़, शोर मचाने पर पालतू कुत्ते ने आरोपी को किया घायल 

Published : Sep 23, 2022, 04:05 PM IST
शामली: महिला के घर में घुसकर युवक ने की छेड़छाड़, शोर मचाने पर पालतू कुत्ते ने आरोपी को किया घायल 

सार

यूपी के शामली में एक युवक महिला के घर में घुसकर उससे छेड़छाड़ करने लगा। इस दौरान पालतू कुत्ते ने आरोपी पर बुरी तरह से हमला बोल दिया। महिला ने कहा कि मामले की जानकारी पुलिस को देने पर वह उस पर तहरीर वापस लेने का दबाव बनाने लगे।  

शामली: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। चौसाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने महिला से छेड़छाड़ कर दी। महिला से छेड़छाड़ के दौरान उसके पालतू कुत्ते ने आरोपी पर हमला कर दिया और उसे नोंच-नोंच कर घायल कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को मामले की जानकारी दी और आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महिला का आरोप है कि पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करने के बजाय उसी से अभद्रता कर थाने से भगा दिया है।

युवक ने महिला से की छेड़छाड़
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अहमदगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र की एक महिला रात में अपने घर में काम कर रही थी। इस दौरान मौका पाकर एक युवक महिला के घर में घुस आया। महिला ने बताया कि जब उसने युवक का विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकाते हुए उससे छेड़छाड़ करना शुरूकर दिया। इस दौरान महिला के शोर मचाने पर उसके पालतू कुत्ते ने आरोपी पर हमला कर उसे घायल कर दिया। जिसके बाद महिला ने मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। महिला का आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस अभद्रता करते हुए मामले को दबाने का प्रयास करने लगी।

पीड़िता ने पुलिस पर लगाया मामला दबाने का आरोप
महिला का कहना है कि जब वह पुलिस चौकी पहुंची तो आरोपी पुलिस की हिरासत में था। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने महिला को थाने में ही धमकाना शुरूकर दिया और मामले को रफादफा करने के पुलिस को 5 लाख रुपए का ऑफर करने लगा। आरोपी ने पुलिस से कहा कि पैसे लेकर वह महिला के दिमाक को ठीक कर दें। पीड़िता के पति ने इस मामले का वीडियो बना लिया था। लेकिन पुलिसकर्मियों ने पीड़िता के पति का फोन छीनकर वीडियो डिलीट कर दी। वहीं चौकी प्रभारी कमल किशोर का इस पूरे मामले पर कहना है कि यह घटना ढाबे की है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं उन्होंने महिला द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

शामली: लूट के बाद लुटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे, जानिए कैसे लॉकअप से हुए थे फरार 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: आगरा से वाराणसी तक तपेगा उत्तर प्रदेश, जानिए आपके जिले का हाल
राम मंदिर से किसने चुराए 200 करोड़? केजरीवाल ने किया बड़ा खुलासा..बोले-सच सरकार गिरा देगा