गिरिराज के बाद वसीम रिजवी ने कहा- पढ़े लिखे नौजवानों को कट्टरपंथी बना रहा देवबंद

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बाद शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने दारुल उलूम देवबंद पर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने कहा, देवबंद साजिश करके देश के पढ़े लिखे मुस्लिम नौजवानों को कट्टरपंथी बना रहा। देश के लिए योगदान देने वाले अब्दुल कलाम जैसे मुसलमान अब नहीं मिलते।

Asianet News Hindi | Published : Feb 12, 2020 11:49 AM IST / Updated: Feb 12 2020, 05:35 PM IST

लखनऊ (Uttar Pradesh). केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बाद शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने दारुल उलूम देवबंद पर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने कहा, देवबंद साजिश करके देश के पढ़े लिखे मुस्लिम नौजवानों को कट्टरपंथी बना रहा। देश के लिए योगदान देने वाले अब्दुल कलाम जैसे मुसलमान अब नहीं मिलते। देवबंदी विचारधारा के लाखों कसाब तैयार किए जाने की तैयारी हो रही। पहले लोग इस्लामिक दाढ़ी रखने वाले व्यक्ति को इज्जत की नजर से देखते थे, लेकिन अब ऐसे लोगों को देखकर डर और भय पैदा होता है। ये सब देवबंद जैसे मदरसों की देन है। 

अपनी अक्ल से काम नहीं करते गि​रिराज और वसीम रिजवी 
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और वसीम रिजवी के बयान के बाद ईदगाह के प्रवक्ता मौलाना सूफियान निजामी ने कहा, गिरिराज और वसीम रिजवी अपनी अक्ल से कोई काम नहीं करते। ये जहां से जुड़े हैं वहां से इन्हें ऐसा बोलने के लिए कहा जाता होगा। ये संकीर्ण मानसिकता से ग्रसित हैं। इनके दिल में एक समुदाय के लिये सिर्फ नफरत भरी है। इनका कोई इलाज नहीं। 

Latest Videos

गिरिराज सिंह ने दिया था ये बयान
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, देवबंद आतंकवाद की गंगोत्री है। दुनिया में जहां कहीं भी आतंकी घटनाएं होती हैं उनका जुड़ाव देवबंद से रहा है। जितने भी आतंकवादी हुए हैं या आतंकी घटनाएं हो चुकी हैं उनके तार कहीं न कहीं देवबंद से जुड़ा है। आतंकवाद को देवबंद से समर्थन मिलता रहा है। आतंकी यहां आकर रुकते हैं, फिर चाहे वो हाफिज सईद का मामला हो या कोई अन्य घटना। भारत को पाकिस्तान से नहीं बल्कि देश के गद्दारों से खतरा है।

Share this article
click me!

Latest Videos

Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
PM Modi ने बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को दी पश्मीना शॉल, जानें क्या है खास