स्वतंत्रता दिवस के ठीक पहले युवक ने लगाई हथियारों की दुकान, 3 फोटोज ने पैदा किया 'डर'

उत्तर प्रदेश के बागपत से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। स्वतंत्रता दिवस के ठीक पहले एक युवक ने हैंड ग्रेनेड और अन्य हथियारों के साथ अपना वीडियो बनवाया और उसे वायरल कर दिया।
 

Asianet News Hindi | Published : Aug 14, 2019 11:04 AM IST

बागपत. स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस चप्पे-चप्पे पर नजर रखे हुए है। कड़ी सुरक्षा बरती जा रही है। इस बीच एक युवके 3 फोटोज ने पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया है। यह शख्स हाथ में ग्रेनेड और जमीन पर हथियार बिछाकर फोटोज खिंचवाते नजर आ रहा है। इतनी बड़ी मात्रा में हथियारों के संग किसी को देखकर पुलिस अलर्ट हो गई है। युवक को पकड़ने छापामार कार्रवाई की जा रही है।


इस शख्स का नाम रामवीर सिंह उर्फ मोनू जाट बताया जाता है। यह बागपत जिले के बागु गांव का रहने वाला है।  सोशल मीडिया पर फोटोज वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी के गांव में दबिश दी। हालांकि वो गायब हो गया है। पुलिस ने आरोपी के पिता को पूछताछ के लिए उठा लिया है।

Latest Videos

एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी को पकड़ने पुलिस लगातार सर्च कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक के पास इतने हथियार कहां से आए।

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां