एंबुलेंस का फीता काटने पहुंचे श्रीकांत शर्मा का चढ़ा पारा, गायब था ऑक्सीजन सिलेंडर और चाबी थी नदारद 

Published : Jul 03, 2022, 11:12 AM IST
एंबुलेंस का फीता काटने पहुंचे श्रीकांत शर्मा का चढ़ा पारा, गायब था ऑक्सीजन सिलेंडर और चाबी थी नदारद 

सार

मथुरा में एंबुलेंस का फीता काटने पहुंचे पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा की नाराजगी सामने आई। पहले तो एंबुलेंस से ऑक्सीजन सिलेंडर गायब मिला फिर उसके बाद ऐन मौके पर एंबुलेंस की चाबी भी गायब हो गई। 

मथुरा: उत्तर प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री और बीजेपी विधायक का पारा एक कार्यक्रम के दौरान चढ़ गया। वह शनिवार को विधायक निधि से लाई गई एबुंलेस का फीता काटने के लिए पहुंचे थे। मरीजों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने के लिए लाई गई इन एंबुलेंस की असलियत जब उनके सामने आई तो श्रीकांत शर्मा ने नाराजगी जताई। दरअसल इन एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर ही नहीं था। मौके पर सच्चाई सामने आने के बाद आनन-फानन में ऑक्सीजन सिलेंडर रखवाए गए। 

ऑक्सीजन सिलेंडर गायब होने पर जताई नराजगी 
दरअसल श्रीकांत शर्मा शनिवार को अस्पताल पहुंचे हुए थे। यहां उन्हें अपनी ही विधायक निधि से मंगवाई गई दो एंबुलेंस को फीता काटकर स्वास्थ्य विभाग को देना था। उन्हें जब सीएमएस से पता लगा कि इन एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर ही नहीं है तो उनका पारा हाई हो गया। मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से नाराजगी जताई गई तो ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था हुई। इस बीच अस्पताल में भी हड़कंप मच गया। आनन फानन में किसी तरह से जुगाड़ कर ऑक्सीजन सिलेंडर को लाया गया। उसके बाद ही फीता काटा गया। 

फीता काटने के दौरान गायब हो गई चाबी 
जिस दौरान एंबुलेंस का लोकार्पण फीता काट कर किया जा रहा था उस समय ही एंबुलेंस की चाबी गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद वह चाबी वहां आ पाई। इस तरह से सामने आई लापरवाही के बाद स्वास्थ्य सेवाओं की हालत पर एक बार फिर से सवाल खड़े हुए। यह हाल उस दौरान सामने आ रहे हैं जब प्रदेश के उप मुख्यमंत्री लगातार छापेमारी कर रहे हैं। अस्पतालों के औचक निरीक्षण के बाद भी स्वास्थ्य सेवाओं के इस तरह से बदहाल होने पर लोग जमकर आलोचना कर रहे हैं। 

डीजी हेल्थ से बात कर दिए सुधार के निर्देश 
एंबुलेंस के उद्घाटन के बाद श्रीकांत शर्मा ने अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में भी कई कमियां सामने आईं। इन कमियों को लेकर उन्होंने डीजी हेल्थ से फोन पर बातचीत की। इसी के साथ व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर निर्देश दिए गए। अस्पताल में डॉक्टरों की कमी की बात भी उनसे कही गई। 

मेरठ में प्रेमी ने चौखट पर किया सुसाइड, भाइयों के साथ मिल प्रेमिका ने शव को फेंका जंगल में...

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Tamil Nadu Express Horror: ट्रेन की जनरल बोगी में मिला ऐसा ट्रॉली बैग, खोलते ही उड़ गए होश
Weather Update 5 August 2026: दिल्ली-NCR से छत्तीसगढ़ तक बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल