प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हाल में देख लिया था भाई, बहन ने उतारा मौत के घाट, एक गलती से खुला राज

भाई को अवैध संबंधों के बारे में पता चल गया था, जिसके बाद इसकी भनक बहन और उसके प्रेमी को लगी तो दोनों डर गए। उन्हें लगा कि वह कहीं घर पर सारी बातें न बता दे। इसी डर के चलते दोनों ने मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को गेहूं की खेत में फेंक दिया। 

Ankur Shukla | Published : Apr 16, 2020 9:49 AM IST / Updated: Apr 16 2020, 03:22 PM IST

हाथरस (Uttar Pradesh) । खेत में मिले बच्चे के कंकाल से बड़ा खुलासा हुआ। पुलिस ने मृत बच्चे की बहन और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि छोटे भाई ने दोनों के बीच अवैध संबंधों को देखा था, जिसके चलते बहन ने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, परिवार वाले घटना सच्चाई सामने आने के बाद हैरान है। यह घटना सासनी थाना क्षेत्र के बरसे गांव की है। 

यह है पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक भाई विशाल को अवैध संबंधों के बारे में पता चल गया था, जिसके बाद इसकी भनक बहन सीमा और उसके प्रेमी राम सिंह को लगी तो दोनों डर गए। उन्हें लगा कि वह कहीं घर पर सारी बातें न बता दे। इसी डर के चलते दोनों ने मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बरसे गांव निवासी श्याम सिंह के खेत में फेंक दिया। वहीं,पिता मुकेश ने 28 फरवरी को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सभी लोग उसकी खोज में जुटे थे। लेकिन, उसका कहीं पता नहीं चला। 

ऐसे खुला राज
9 अप्रैल को गेहूं के खेत में उसका कंकाल मिला था, जिसके बाद मामले में पुलिस को कुछ अहम जानकारियां मिली थीं। मामले में पुलिस ने 14 अप्रैल को अलीगढ़ जिले के इगलास थाना क्षेत्र के गांव रामपुर के रहने वाले राम सिंह को पकड़ा था। जिसके बयान के आधार पर पुलिस ने मृतक विशाल की सगी बहन को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। 

पकड़े जाने पर सुनाई ये कहानी
पूछताछ में खुलासा हुआ कि विशाल ने आपनी बहन और राम सिंह के बीच नाजायज संबंध को देखा था। जिसके बाद दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। अभियुक्त राम सिंह और सीमा ने अवैध संबंधों के चलते अपने भाई की हत्या कर दी थी। पुलिस ने युवती और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
 

Share this article
click me!