कॉलेज से मार्कशीट लेने गई छात्रा अचानक हुई लापता, देर रात बदमाशों ने युवती को चलती कार से सड़क किनारे फेंका

Published : Jul 24, 2022, 11:13 AM IST
कॉलेज से मार्कशीट लेने गई छात्रा अचानक हुई लापता, देर रात बदमाशों ने युवती को चलती कार से सड़क किनारे फेंका

सार

यूपी के सीतापुर जिले में कार सवार बदमाशों ने एक छात्रा को देर रात सड़क किनारे फेंक दिया। कॉलेज से मार्कशीट लेने गई छात्रा अचानक से लापता हुई थी। ऐसी आंशका जताई जा रही है कि छात्रा से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है।  

सीतापुर: उत्तर प्रदेश में बीते दिनों दुष्कर्म के कई मामले सामने आते रहते है। हैवानियत की शिकार बन रही मासूम, किशोरियां समेत महिला भी शामिल है। इस प्रकार की घटना रोजना देखने को मिल ही जाती है। ऐसे लोगों को कानून का कोई डर ही नहीं रह गया है। इसी कड़ी में एक बार फिर यूपी के राज्य सीतापुर से ऐसा मामला सामने आया है। शहर में कुछ बदमाशों ने एक छात्रा को देर रात सड़क किनारे फेंक दिया। उसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले। छात्रा को इस तरह से फेंकने पर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की आंशका जताई जा रही है। फिलहाल इस मामले में पुलिस दुष्कर्म की बात को नकराते हुए कुछ भी कहने से बच रही है।  

छात्रा बीकॉम तृतीय वर्ष की है छात्रा
जानकारी के अनसार यह मामला शहर के थाना रामकोट इलाके के एक गांव का है। जहां देर रात कार सवार बदमाशों ने एक छात्रा को कार से सड़क किनारे फेंक दिया। छात्रा बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा है, जो शनिवार को दोपहर के समय कॉलेज से मार्कशीट लेने गई थी। जिसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने काफी देर तक छात्रा की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद देर रात करीब 10 बजे नवीन चौक के पास कार सवार बदमाश उसको कार से बाहर सड़क किनारे फेंक कर भाग निकले और मौके से फरार हो गए। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।  

पुलिस ने दुष्कर्म की घटना से किया मना
छात्रा को सड़क किनारे फेंकने पर इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़िता को पहले नवीन चौकी लाया गया और उसके परिजनों को भी बुलाया गया। फिर इस मामले को दबाने के लिए रामकोट पुलिस उसे थाने ले गई। एसओ संजीव कुशवाहा ने बताया कि एक छात्रा मार्कशीट लेने के लिए कॉलेज गई थी। छात्रा बीकॉम की है। आगे कहते है कि दुष्कर्म जैसी कोई भी घटना पीड़िता के साथ नहीं हुई है। छात्रा अभी कुछ भी बताने में असमर्थ है। उसके परिजनों को बुलाया गया है। जिसके बाद ही कोई कार्रवाई की जा सकेगी।

पुलिस हिरासत में कैद प्रेमी से प्रेमिका ने पूछा ऐसा सवाल, युवक के मना करने के बाद युवती ने उठाया खौफनाक कदम

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ram Navami 2026: अयोध्या में सूर्य तिलक का अद्भुत नजारा, 35 लाख श्रद्धालुओं ने किया रामलला का दर्शन
अंदर से ऐसा दिखता है Noida International Airport, 7 तस्वीरें देख आप भी रह जाएंगे हैरान!