सीतापुर चुनाव रिजल्ट 2022: 8 सीटों पर भाजपा ने दर्ज की जीत, केवल एक ही सीट जीत पाई सपा

उत्तर प्रदेश के सीतापुर( SITAPUR) जिले में 9 विधानसभा सीटें हैं। ये हैं- बिसवां (BISWAN), हरगांव (HARGAON), लहरपुर (LAHARPUR), महोली (MAHOLI), मिश्रिख (MISRIKH), महमूदाबाद (MOHMOODABAD),सेवता (SEVATA), सिधौली (SIDHAULI) और सीतापुर (SITAPUR)। 2017 के चुनाव में बीजेपी ने 7 सीटें जीती थीं।

Anand Pandey | Published : Mar 9, 2022 5:04 PM IST / Updated: Mar 10 2022, 10:15 PM IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीतापुर( SITAPUR) जिले में 9 विधानसभा सीटें हैं। 2017 के चुनाव में बीजेपी ने 7 सीटें जीती थीं। सपा और बसपा को एक-एक सीट मिली थी। जिले का पौराणिक इतिहास रहा है। मिश्रिख को महर्षि दधीचि की जन्मस्थली माना जाता है। जिले की आबादी करीब 52 लाख है। सीतापुर जिले में मुस्लिम, कुर्मी, दलित और ब्राह्मण वर्ग के मतदाता निर्णायक भूमिका में रहते आए हैं।  यहां कुल 31.25 लाख मतदाता थे। उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को हुआ था। यानी कुल 7 चरणों में यूपी में चुनाव हुआ था।

Biswan Election Results 2022: बीजेपी कैंडिडेट्स की जीत। सीतापुर की बिसवान विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने अफजल कौशर को उम्मीदवार बनाया था। बीजेपी की तरफ से निर्मल वर्मा जबकि बसपा ने हासिम अली को टिकट दिया था। वहीं कांग्रेस ने वंदना भार्गव को प्रत्याशी बनाया था। 2017 में बिसवां में कुल 35.92 प्रतिशत वोट पड़े थे। तब भारतीय जनता पार्टी के महेंद्र सिंह ने समाजवादी पार्टी के अफजाल कौसर को 10235 वोटों के मार्जिन से हराया था।

Latest Videos

 Hargaon Election Results 2022: बीजेपी के कद्दावर नेता सुरेश राही ने जीत दर्ज की। इनका मुकाबला सपा के रामहेट भारती और बसपा के रानू चौधरी से था। कांग्रेस ने अपनी महिला उम्मीदवार ममता भारती को टिकट दिया था। 2017 में हरगांव (सुरक्षित) में कुल 45.95 प्रतिशत वोट पड़े थे। तब भारतीय जनता पार्टी के सुरेश राही ने बहुजन समाज पार्टी के रामहेत भारती को 44995 वोटों के मार्जिन से हराया था।

 Laharpur Election Results 2022: सपा कैंडिडेट्स ने दर्ज की जीत। जिले के लाहरपुर सीट पर बीजेपी ने सुनील वर्मा तो सपा ने अनिल कुमार वर्मा को टिकट दिया था। कांग्रेस ने अनुपमा द्विवेदी तो बसपा ने मो. जुनैद अंसारी को प्रत्याशी बनाया है। 2017 में लहरपुर में कुल 34.62 प्रतिशत वोट पड़े थे। तब भारतीय जनता पार्टी के सुनील वर्मा ने बहुजन समाज पार्टी के मोहम्मद जसमीर अंसारी को 9118 वोटों के मार्जिन से हराया था। 

 Maholi Election Results 2022 :  बीजेपी की जीत। 15 उम्मीदवार एक सीट पर महाभारत करने के लिए खड़े हैं। सपा ने अनूप कुमार गुप्ता को टिकट दिया है,  बीजेपी तो शशांक त्रिवेदी पर भरोसा दिखाया है। जबकि कांग्रेस ने आशीष मिश्रा तो बसपा ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। 2017 में माहोली में कुल 33.49 प्रतिशत वोट पड़े थे। तब भारतीय जनता पार्टी के शशांक त्रिवेदी ने समाजवादी पार्टी के अनूप कुमार गुप्ता को 3717 वोटों के मार्जिन से हराया था। 

 Misrikh Election Results 2022 :  बीजेपी कैंडिडेट्स की जीत।  बीजेपी ने रामकृष्ण भार्गव को टिकट दिया है। बसपा ने श्याम किशोर जबकि कांग्रेस ने सुभाष राजवंशी को प्रत्याशी बनाया है। 2017 में मिश्रिख (सुरक्षित) में कुल 39.33 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। तब भारतीय जनता पार्टी के रामकृष्ण भार्गव ने बहुजन समाज पार्टी के मनीष कुमार रावत को 20672 वोटों के मार्जिन से हराया था।

Mahmoodabad Election Results 2022 :  बीजेपी कैंडिडेट्स की जीत। नरेन्द्र सिंह वर्मा समाजवादी पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे हैं। बीजेपी ने आशा मौर्या, बसपा ने मीसम आमेर रिजवी जबकि कांग्रेस ने ऊषा वर्मा को टिकट दिया है। 2017 में महमूदाबाद में कुल 38.67 प्रतिशत वोट पड़े थे। तब समाजवादी पार्टी के नरेन्द्र सिंह वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के आशा मौर्या को 1906 वोटों के मार्जिन से हराया था।

 Sevata Election Results 2022: बीजेपी के ज्ञान तिवारी जीते। सपा ने महेन्द्र कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाया था। बसपा ने आशीष प्रताप सिंह और कांग्रेस ने डॉ. विजयनाथ अवस्थी को टिकट दिया था। 2017 में सेवता में कुल 44.23 प्रतिशत मतदान हुआ था। तब भारतीय जनता पार्टी के ज्ञान तिवारी ने बहुजन समाज पार्टी के इंजीनियर मोहम्मद नासिम को 43659 वोटों के मार्जिन से हराया था। 

 Sidhauli  Election Results 2022: बीजेपी उम्मीदवार की जीत। समाजवादी पार्टी ने इस सीट पर डॉ. हर गोविंद भार्गव को प्रत्याशी बनाया था। बीजेपी की तरफ से मनीष रावत जबकि बसपा ने पुष्पेन्द्र कुमार को टिकट दिया था। 2017 में सिधौली (सुरक्षित) में कुल 33.73 प्रतिशत वोट पड़े थे। तब बहुजन समाज पार्टी के हरगोविंद भार्गव ने समाजवादी पार्टी के मनीष रावत को 2510 वोटों के मार्जिन से हराया था।

 Sitapur Election Results 2022 :  बीजेपी के कैंडिडेट की जीत। इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने राधे श्याम जयसवाल को टिकट दिया था। बीजेपी ने राकेश राठौर और बसपा ने खुर्शीद अंसारी को प्रत्याशी बनाया था। जबकि कांग्रेस ने शमीना शफीक पर भरोसा दिखाया था। 2017 में सीतापुर में कुल 42.21 प्रतिशत वोट पड़े थे। तब भारतीय जनता पार्टी के राकेश राठौर ने समाजवादी पार्टी के राधेश्याम जैसवाल को 24839 वोटों के मार्जिन से हराया था।

राज्य में वोटरों की संख्या
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव(UP Election 2022) में पिछली बार 14,71,43,298 वोटर थे, जो इस बार बढ़कर 15,02,84005 हो गए थे। इनमें से 24,03,296 80 वर्ष से अधिक आयु के थे। पुरुष मतदाता 8,04,52,736 थे,  जबकि महिलाओं की संख्या 6,98,22,416 थी। प्रदेश में कुल 8853 थर्ड जेंडर के वोटर थे।

OBC सबसे अधिक
उत्तर प्रदेश में पिछड़ा वर्ग यानी OBC वोटर सबसे अधिक हैं। इनकी संख्या 52 प्रतिशत है। इनमें भी यादव जाति सबसे ज्यादा 11% है। 2007 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को 72 फीसदी यादवों के वोट मिले थे। लेकिन 2012 के चुनाव में यह 63 फीसदी रह गए थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में 66 फीसदी वोट मिले। 2014 के लोकसभा चुनाव में केवल 53 फ़ीसदी।

Share this article
click me!

Latest Videos

सिर्फ 2 किताबें और... 12वीं पास लड़के ने छाप डाले 22000 Cr. । Dinesh Thakkar
Shocking Video: उत्तराखंड में दरका पहाड़ और बंद हो गया हाईवे #Shorts
सुल्तानपुर डकैती के गुनहगारों का हिसाब कर रही STF, अब तक 11 के खिलाफ हुआ एक्शन
इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे केजरीवाल, नहीं है घऱ #Shorts
New York में Hanumankind, आदित्य गढ़वी और देवी श्री की जोरदार Performance, PM Modi ने लगाया गले