सड़क हादसे में 4 महिला समेत 6 की मौत, अज्ञात वाहन ने पीछे से मारी टक्कर

Published : Nov 11, 2019, 11:04 AM IST
सड़क हादसे में 4 महिला समेत 6 की मौत, अज्ञात वाहन ने पीछे से मारी टक्कर

सार

यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में चार महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई। जबकि सात घायल हो गए। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं।

ग्रेटर नोएडा (Uttar Pradesh). यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में चार महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई। जबकि सात घायल हो गए। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। 

हरियाणा के रहने वाले थे मृतक 
एसपी देहात रणविजय सिंह ने बताया, हरियाणा के बल्लभगढ़ जिले के रहने वाले कुछ लोग मारुति कार से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के रास्ते हापुड़ के गुलावठी की तरफ जा रहे थे। कार में चालक और बच्चों समेत 13 लोग सवार थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को ग्रेटर नोएडा के गवर्नमेंट इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेस अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने चार महिलाओं समेत छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। घटना में घायल हुए 7 लोगों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

यूपी में दरिंदगी! युवक को लोहे की रॉड से पीटा, गला घोंटा-मुंह पर किया पेशाब, वीडियो वायरल
Weather Forecast 18 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-MP तक बारिश का अलर्ट, छत्तीसगढ़ में गरज-चमक; जानें 7 राज्यों का मौसम