डीसीएम से टकराकर एक्सप्रेसवे से नीचे गिरी स्लीपर बस, फिरोजाबाद में हादसे के बाद 6 की मौत और 22 घायल

Published : Dec 14, 2022, 10:19 AM IST
डीसीएम से टकराकर एक्सप्रेसवे से नीचे गिरी स्लीपर बस, फिरोजाबाद में हादसे के बाद 6 की मौत और 22 घायल

सार

यूपी के फिरोजाबाद में डीसीएम से टक्कर के बाद स्लीपर बस हादसे का शिकार हो गई। बस एक्सप्रेस वे से नीचे जा गिरी औऱ हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। 22 यात्री हादसे में घायल बताए जा रहे हैं। 

फिरोजाबाद: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा सामने आया। थाना नगला खंगर क्षेत्र में बुधवार तड़के एक्सप्रेस वे के 61वे माइलस्टोन के समीप डीसीएम से बस की टक्कर हो गई। इसके बाद बस नीचे जा गिरी। हादसे में 6 लोगों की मौत की बात सामने आई है। 22 यात्री इस हादसे में घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को सैफई रेफर किया गया है। मृतकों में 14 माह का बच्चा, एक महिला और 4 पुरुष भी शामिल हैं। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार लुधियाना से स्लीपर बस रायबरेली की ओर आ रही थी। बस में तकरीबन 60 यात्री सवार थे। बुधवार तड़के 4 बजे नगला खंगर क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर बस और डीसीएम से टक्कर हो गई। इसके बाद ही बस एक्सप्रेस वे से नीचे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बस से निकाला और अस्पताल भिजवाया। अभी तक इस हादसे में 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। 

इन यात्रियों की हुई मौत 
* 22 वर्षीय रीना पत्नी सुनील निवासी कुसुम्भी थाना असोथर जिला फतेहपुर 
* अयांश पुत्र सुनील 
* 67 वर्षीय सन्तलाल निवासी पन्नोई जिला कौशाम्बी 
* अन्य तीन व्यक्तियों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई। 

हादसे में ये यात्री हुए घायल 

  • ज्योति पत्नी अजयपाल निवासी किदवई नगर, जिला कानपुर
  • रेश्मा पुत्री मटरू निवासी कटवा थाना खागा, जिला फतेहपुर
  • बबलू पुत्र बिंदादीन निवासी परसाखेड़ा मोराबा, जिला उन्नाव
  • बालक पुत्र श्रीपाल निवासी परसाखेड़ा मोराबा, जिला उन्नाव
  • संतोष पुत्र श्री पाल निवासी परसाखेड़ा मोराबा, जिला उन्नाव
  • रामप्रसाद पुत्र शिव कुमार निवासी परसाखेड़ा मोराबा, जिला उन्नाव
  • संतोष पुत्र नन्हे निवासी परसाखेड़ा मोराबा, जिला उन्नाव
  • सुरजीत पुत्र रामचरण निवासी राजापुर कर्वी, जिला चित्रकूट
  • कुमारी रोशनी पुत्री मटरू निवासी कटवा थाना खागा, जिला फतेहपुर
  • चंदा देवी पत्नी रामचरण निवासी कटवा थाना खागा, जिला फतेहपुर
  • रामशरण पुत्र राजाराम निवासी कटवा थाना खागा, जिला फतेहपुर
  • सुनील पुत्र गंगादीन निवासी कोसंबी थाना असोथर, जिला फतेहपुर 
  • कुमारी अनन्या पुत्री सुनील निवासी निवासी कोसंबी थाना असोथर, जिला फतेहपुर 
  • रामप्रवेश पुत्र राम प्रसाद निवासी इलाकुटबा थाना महाराजगंज, जिला रायबरेली
  • नीलम पत्नी बहादुर निवासी मोहनगंज थाना किदवई, जिला रायबरेली
  • सोनू पुत्र सूरज लाल निवासी परसाखेड़ा थाना मौरावा, जिला उन्नाव
  • राकेश पुत्र परमेश्वर निवासी परसाखेड़ा थाना मौरावा, जिला उन्नाव
  • राहुल पुत्र सूरज लाल निवासी परसाखेड़ा थाना मौरावा, जिला उन्नाव
  • किरण पत्नी पंकज निवासी परसाखेड़ा थाना मौरावा, जिला उन्नाव
  • गणेश पुत्र जगन्नाथ निवासी बाज खेड़ा थाना मौरावा, जिला उन्नाव
  • दीपू पुत्र राधेलाल निवासी शिवराज खेड़ा थाना मौरावा जिला उन्नाव

रिटायर्ड DIG की पत्नी अलका को उम्रकैद के साथ लगा भारी जुर्माना, BJP महिला नेता की हत्या को लेकर रची थी साजिश

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Budget 2026-27: नगर विकास, स्मार्ट सिटी और शहरी अवसंरचना से बदलेगा नया उत्तर प्रदेश
UP Budget 2026-27: जेवर एयरपोर्ट, हवाई कनेक्टिविटी और EV बसों को मिला बड़ा बजट सपोर्ट