सोनभद्र: सौतेली मां से विवाद होने पर किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम, खाने में मछली नहीं मिलने को लेकर हुआ था बवाल

Published : Sep 16, 2022, 02:31 PM IST
सोनभद्र: सौतेली मां से विवाद होने पर किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम, खाने में मछली नहीं मिलने को लेकर हुआ था बवाल

सार

यूपी के जिले सोनभद्र में एक किशोरी समेत तीन बच्चों की रहस्यमय मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। तीनों का शव गांव के बाहर पहाड़ी के नीचे गहरी खाई से बरामद हुआ। पुलिस का दावा है कि किशोरी ने अपने सौतेले भाई-बहन के साथ पहाड़ी से कूदकर जान दी है।

सोनभद्र: उत्तर प्रदेश के जिले सोनभद्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन बच्चों की रहस्यमयी मौत होने पर पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। तीनों सोमवार की रात से लापता थे और अब शव गांव के बाहर पहाड़ी के नीचे गहरी खाई से बरामद हुआ है। बच्चों के शव मिलने पर पहुंची पुलिस ने दावा किया है कि किशोरी ने भाई-बहन के साथ पहाड़ी से कूदकर जान दी है। घर से बच्चों के लापता होने पर परिजन ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी।

जानकारी के अनुसार यह मामला शहर के मांची थाना क्षेत्र के सोमा गांव का है। यहां का निवासी अमरेश धांगर बाहर मजदूरी करता है। उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। जिसके बाद उसने दूसरी शादी शहजादी से की और उससे अमरेश के दो बच्चे चंदन (4) और उजाला (ढाई वर्ष) है। अमरेश की दूसरी पत्नी, मासूम बच्चों और 17 वर्षीय सौतेली बेटी कृष्णा के साथ रहता थी। बीते 12 सितंबर की रात घर में मछली बनी हुई थी और जब कृष्णा खाना खाने गई तो मछली खत्म हो चुकी थी। इस बात को लेकर सौतेली मां से काफी विवाद भी हुआ था।

सौतेली मां से विवाद होने के बाद किशोरी गई बाहर
सौतेली मां से विवाद होने के बाद कृष्णा अपने सौतेले भाई चंदन और बहन उजाला को लेकर कहीं चली गई। घरवालों ने काफी देर तक खोजबीन शुरू की लेकिन किशोरी और बच्चों का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद ही अमरेश धांगर ने घर लौटकर बुधवार को मांची थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस और परिवार के लोग तीनों की खोजबीन में जुटे थे। तीनों को ग्रामीणों ने अंतिम बार गांव के बाहर स्थित पहाड़ी की ओर जाते देखने के बारे में बताया। इसके बाद अमरेश ने वहां जाकर देखा तो देखकर हैरान रह गया।

मृतक बच्चों के पिता को पहाड़ी के पास मिला सुराग
ग्रामीणों के बताए जाने के बाद अमरेश पहाड़ी पहुंचा तो वहां बच्चों के चप्पल, कृष्णा के आभूषण सहित अन्य सामान मिला है। जब काफी तलाशी की गई तो पहाड़ी के नीचे गहरी खाई में किशोरी और दोनों बच्चों के शव नजर आए। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और किसी तरह से शव को बाहर निकाला गया। तीनों बच्चों के शव को देखते हुए परिजनों में कोहराम मच गया। माता-पिता को रो-रोकर बुरा हाल है। इस मामले पर एसपी डॉ यशवीर सिंह, सीओ सदर राहुल पांडेय सहित अन्य पुलिस अधिकारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर साफ होगी स्थिति
आलाधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली और तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस पूरे प्रकरण पर एसपी डॉ यशवीर सिंह का कहना है कि कृष्णा का 12 सितंबर की रात मछली खाने को लेकर सौतेली मां से विवाद हुआ था। इसी के बाद से ही वह दोनों भाई-बहन को लेकर घर से निकल गई थी। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस के द्वारा अब तक की जांच में कृष्णा के बच्चों के साथ पहाड़ी से कूदकर जान देने की बात सामने आई है। एसपी कहते है कि लेकिन अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। आगे कि स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर साफ होगी। 

आगरा में पारिवारिक विवाद के बाद पत्नी को देना था खर्च का पैसा, भत्ता ने देने पर न्यायालय ने लिया बड़ा फैसला

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Lucknow Weather Today: यूपी में शीतलहर, अगले 3 दिन ठंड से राहत की उम्मीद नहीं
जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन आखिर क्यों रुका? सारा पंडाल समेटा गया, वजह चौंकाने वाली!