सोनभद्र चुनाव 2022: भाजपा ने किया क्लीन स्वीप, जिले की चारों सीटों पर खिला कमल

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र (SONBHADRA) जिले में चार विधानसभा सीटें आती है। ये हैं- दुद्धी (DUDDHI),घोरावल( GHORAWAL), ओबरा(OBRA) और राबर्ट्सगंज (ROBERTSGANJ)।  जिले की करीब 20 लाख आबादी में अनुसूचित जाति की आबादी करीब 4 लाख है।

Anand Pandey | Published : Mar 9, 2022 5:08 PM IST / Updated: Mar 10 2022, 10:27 PM IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र(SONBHADRA) जिले में चार विधानसभा सीटें आती है। ये हैं- दुद्धी (DUDDHI),घोरावल(GHORAWAL), ओबरा(OBRA) और राबर्ट्सगंज (ROBERTSGANJ)।  जिले की करीब 20 लाख आबादी में अनुसूचित जाति की आबादी करीब 4 लाख है। जिला 4 अप्रैल 1989 को सोनभद्र जिला मिर्जापुर से अलग होकर बनाया गया था। यह जिला एमपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमाओं से लगता है।

 Duddhi Election Results 2022:  बीजेपी  की जीत।  बीजेपी ने इस सीट पर रादुलार को टिकट दिया है, जबकि सपा ने विजय सिंह को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने बसंती पनिका जबकि बसपा ने हरिराम को चुनावी मैदान में उतारा है। इस सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 5,80,659 में से महिला मतदाता 2,80,821 थीं। इस सुरक्षित सीट पर 2017 में कुल 32.76 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। तब अपना दल (Soneylal) के हरिराम चेरो ने बसपा के विजयसिंह गोंड को 1085 वोटों के मार्जिन से हराया था।

 Ghorawal Election Results 2022 :  बीजेपी  की जीत। जिले की इस सीट पर कुल 12 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे थे। बीजेपी ने डॉ. अनिल कुमार मौर्या को प्रत्याशी बनाया है। सपा ने रमेश चंद्र दुबे तो बसपा ने मोहन सिंह कुशवाहा को टिकट दिया है। कांग्रेस की तरफ से विंदेश्वरी सिंह राठौर लड़ रही हैं। घोरावल विस क्षेत्र में कुल वोटरों की संख्या 6,85,329 है। इसमें महिला मतदाताओं की संख्या 3,16,686 थी। 2017 में घोरावल में कुल 47.82 प्रतिशत वोट पड़े थे। तब भाजपा के अनिल कुमार मौर्य ने सपा के रमेश चंद्र दुबे को 57649 वोटों के मार्जिन से हराया था।

 Obra Election Results 2022:  बीजेपी की जीत सोनभद्र की ओबरा सीट से बीजेपी ने संजीव कुमार तो सपा ने अरविंद कुमार को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस ने रामराज और बसपा ने सुभाष खारवर को प्रत्याशी बनाया है। यहां कुल मतदाता 5,22,734 थे, जिनमें महिला मतदाताओं की संख्या 2,44,333 थी। 2017 में ओबरा (सुरक्षित) में कुल 47.93 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। तब भाजपा के संजीव कुमार ने सपा के रवि गोंड को 44269 वोटों के मार्जिन से हराया था।

 Robertsganj Election Results 2022 : बीजेपी कैंडिडेट्स की जीत। भारतीय जनता पार्टी ने भूपेश चौबे को टिकट दिया है, जबकि सपा ने अविनाश कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने कमलेश कुमार और बसपा ने अविनाश शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है। यहां कुल मतदाता 5,36,522 थे। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या 2,57,828 थी। 2017 में रॉबर्ट्सगंज में कुल 44.21 प्रतिशत वोट पड़े थे। तब भाजपा के भूपेश चौबे ने सपा के अविनाश कुशवाहा को 40538 वोटों के मार्जिन से हराया था।

राज्य में वोटरों की संख्या
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव(UP Election 2022) में पिछली बार 14,71,43,298 वोटर थे, जो इस बार बढ़कर 15,02,84005 हो गए थे। इनमें से 24,03,296 80 वर्ष से अधिक आयु के थे। पुरुष मतदाता 8,04,52,736 थे,  जबकि महिलाओं की संख्या 6,98,22,416 थी। प्रदेश में कुल 8853 थर्ड जेंडर के वोटर थे।

OBC सबसे अधिक
उत्तर प्रदेश में पिछड़ा वर्ग यानी OBC वोटर सबसे अधिक हैं। इनकी संख्या 52 प्रतिशत है। इनमें भी यादव जाति सबसे ज्यादा 11% है। 2007 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को 72 फीसदी यादवों के वोट मिले थे। लेकिन 2012 के चुनाव में यह 63 फीसदी रह गए थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में 66 फीसदी वोट मिले। 2014 के लोकसभा चुनाव में केवल 53 फ़ीसदी।

Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

Delhi High Court ने Arvind Kejriwal की पत्नी Sunita Kejriwal को भेजा नोटिस, वीडियो हटाने का आदेश
Nitish Kumar Health: नीतीश कुमार की तबीयत बिगड़ी, Patna के Medanta Hospital में भर्ती
Meloni Selfie With PM Modi: इटालियन पीएम जियोर्जिया की पीएम मोदी के साथ सेल्फी वायरल| Melodi Selfie
AAP LIVE: अरविंद केजरीवाल की सरकार में दिल्ली में सुधरी पानी की व्यवस्था
AAP LIVE: अरविंद केजरीवाल की सरकार में दिल्ली में सुधरी पानी की व्यवस्था