कांग्रेस की स्टार प्रचारक लिस्ट में सोनिया नहीं हैं शामिल, जानिए कौन से नेता करेंगें यूपी चुनाव में प्रचार

यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 स्टार प्रचारकों की संशोधित सूची जारी की है। इस सूची में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अशोक गहलोत समेत गुलाम नबी आजाद भी शामिल है। लेकिन इस स्टार प्रचारक की सूची में यूपी के पूर्व अध्यक्ष राजबब्बर के नाम के साथ पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नाम लिस्ट से गायब है।

Asianet News Hindi | Published : Feb 5, 2022 7:47 AM IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के विधानसभा चुनाव में सियासत में लगातार बदलाव हो रहे है। राज्य में चरण अनुसार प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही चुनावी अभियान जारी है। इसी बीच कांग्रेस (Congress) ने तीसरे चरण (Third Phase) के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) का नाम शामिल नहीं है। साथ ही कांग्रेस के पूर्व यूपी अध्यक्ष राजबब्बर भी स्टार प्रचारक में शामिल नहीं है। इस स्टार प्रचारक की सूची में राहुल गांधी पहले और प्रियंका गांधी दूसरे नंबर पर हैं।

इसके साथ ही इसमें अजय कुमार लल्लू, सलमान खुर्शीद, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, पूर्व भारतीय कप्तान अजहर समेत 30 नेताओं के नाम शामिल है। लेकिन इस बार यूपी चुनाव से दिग्विजय सिंह को दूर रखा गया है तो वहीं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी इस सूची में हैं।  


UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

यूपी चुनाव को लेकर जारी इस लिस्ट से बाहर हुए सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह, जानिए क्या है वजह

पूजा और अरदास से हुई शुरुआत, सीएम योगी ने सिख समुदाय से मुलाकात कर यूपी चुनाव के लिए मांगा समर्थन

Read more Articles on
Share this article
click me!