दिग्गज सपा नेता व पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव का निधन, लम्बे समय से कैंसर से थे पीड़ित

यूपी के दिग्गज सपा नेता व जौनपुर के मल्हनी से विधायक पारसनाथ यादव की आज लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 71 साल के थे। पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित थे।

Asianet News Hindi | Published : Jun 12, 2020 10:30 AM IST

जौनपुर(Uttar Pradesh). यूपी के दिग्गज सपा नेता व जौनपुर के मल्हनी से विधायक पारसनाथ यादव की आज लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 71 साल के थे। पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित थे। पारसनाथ यादव के निधन से सियासी गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई। उन्हें सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का बेहद करीबी माना जाता था। पारसनाथ यादव के निधन पर कई दिग्गज नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

Latest Videos

पारसनाथ यादव जौनपुर के मल्हनी से विधायक थे। वह 7 बार विधायक, 3 बार कैबिनेट मंत्री व 2 बार जौनपुर के सांसद रहे थे। पारसनाथ यादव का एक लम्बा राजनैतिक सफर रहा है। लेकिन व लम्बे समय से कैंसर जैसी घातक बीमारी से पीड़ित चल रहे थे। उनका मेदान्ता अस्पताल में इलाज चल रहा था। पिछले कुछ महीनों से वह राजनीति में बिलकुल भी सक्रिय नही थे। दरअसल तबियत खराब होने के कारण वह चल-फिर भी नही पा रहे थे। उन्होंने अपने जौनपुर शहर स्थित आवास पर शुक्रवार दोपहर 1 बजे अंतिम सांस ली। उनके तीन पुत्र हैं। 

Share this article
click me!

Latest Videos

दारोगा की घूस में निपट गए दीवानजी, घसीटते ले गई टीम #Shorts
डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ दुनिया का सबसे खतरनाक प्लान बना रहा ईरान, अमेरिकी एजेंसियां अलर्ट
'दलालों और दामादों...' कांग्रेस को तीर की तरह चुभेगा PM Modi का यह बयान । Haryana Election
बदलापुर कांड में नया सस्पेंस, वैन में मिले धब्बे और रिपोर्ट ने भी उड़ाए होश । Badlapur Akshay Shinde
'लगता है कलयुग आ गया' आखिर क्यों हाईकोर्ट को कहनी पड़ गई ये बात । Allahabad Highcourt