मैनपुरी उपचुनाव के लिए सपा ने डिंपल यादव को बनाया प्रत्याशी, मुलायम सिंह के निधन के बाद खाली हुई थी सीट

मैनपुरी उपचुनाव के लिए सपा ने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। डिंपल यादव को पार्टी ने मैनपुरी से उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की ओर से गुरुवार को उनके नाम का ऐलान किया गया। 

Gaurav Shukla | Published : Nov 10, 2022 6:47 AM IST / Updated: Nov 14 2022, 02:04 PM IST

मैनपुरी: समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी उपचुनाव के लिए डिंपल यादव को प्रत्याशी घोषित किया है। आपको बता दें कि मैनपुरी उपचुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से ही लगातार इस बात को लेकर इंतजार था कि पार्टी किसे वहां से उम्मीदवार बनाती है। हालांकि सपा ने तमाम लग रहे कयासों पर विराम लगाते हुए गुरुवार को डिंपल के नाम का ऐलान कर दिया। मैनपुरी उपचुनाव में प्रत्याशी के लिए तेज प्रताप यादव, शिवपाल यादव और धर्मेंद्र यादव का नाम भी चर्चाओं में था। 

मुलायम की यादों के सहारे लड़ा जाएगा चुनाव

गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान किया गया था। सपा यहां नेताजी की यादों के सहारे ही चुनाव को जीतने का मन बना रही है। उपचुनाव के ऐलान के बाद से ही यह तय माना जा रहा था कि परिवार के ही किसी सदस्य को इस सीट से मैदान में उतारा जाएगा। मैनपुरी सीट पर 1996 से लेकर 2019 तक सपा ने ही जीत दर्ज की है। लगातार इस सीट से नेताजी के परिवार का ही कोई सदस्य चुनाव लड़ता रहा है। ऐसे में अब होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी ने डिंपल यादव के नाम पर मुहर लगाई है। मैनपुरी सपा का गढ़ है और विपक्षी इस सीट पर कब्जा करने के लिए उपचुनाव में पूरी जोर आजमाइश भी करेंगे। 

1996 से 2019 तक सपा ने ही दर्ज की है जीत 
मैनपुरी लोकसभा सीट प्रत्याशी के नाम का ऐलान होने के बाद सपा समर्थकों में भी खुशी की लहर देखी जा रही है। पूर्व में इस सीट को लेकर परिवार के कई नाम कयासों के तौर पर सामने आए थे। हालांकि नामांकन शुरू होने से पहले डिंपल का नाम सामने आने के बाद अब यह तय है कि नेताजी की बहू ही उनकी राजनीतिक विरासत को संभालेंगी। 
1952- बादशाह गुप्ता - कांग्रेस
1957- वंशीदास धनगर -  प्रसोपा
1962- बादशाह गुप्ता - कांग्रेस
1967- महाराज सिंह - कांग्रेस
1971- महाराज सिंह - कांग्रेस
1977- रघुनाथ सिंह वर्मा - लोकदल
1980- रघुनाथ सिंह वर्मा - जनता पार्टी
1984- बलराम सिंह यादव - कांग्रेस
1989- उदयप्रताप सिंह यादव - जनता दल
1991- उदयप्रताप सिंह यादव - सजपा
1996-  मुलायम सिंह यादव - समाजवादी पार्टी
1998- बलराम सिंह यादव - समाजवादी पार्टी
1999- बलराम सिंह यादव - समाजवादी पार्टी
2004- मुलायम सिंह यादव - समाजवादी पार्टी
2004- धर्मेंद्र यादव- (उपचुनाव) समाजवादी पार्टी
2009- मुलायम सिंह यादव - समाजवादी पार्टी
2014-  मुलायम सिंह यादव - समाजवादी पार्टी
2014-तेजप्रताप यादव - (उपचुनाव) समाजवादी पार्टी
2019- मुलायम सिंह यादव - समाजवादी पार्टी

'मुलायम सिंह यादव' की यादों के सहारे होगा मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव, 1996 के बाद कोई दूसरा दल नहीं जीत सका यह सीट

Share this article
click me!

Latest Videos

कंगना ने फिर लिया किसानों से पंगा, हिमाचल से दिल्ली तक बवाल । Kangana Ranaut
अमित शाह की कौन सी बात बांग्लादेश को चुभ गई, भारत को दे डाली सलाह । Amit Shah । Bangladesh
आखिर क्यों 32 दिन में दोबारा जेलेंस्की से मिले PM Modi, सामने आया बड़ा प्लान
CM बनते ही दूसरी कुर्सी पर बैठी Atishi , आखिर क्यों बगल में खाली छोड़ दी 'गद्दी' । Arvind Kejriwal
गैस से क्रेडिट कार्ड तक...1 अक्टूबर से बदल जाएंगे 5 नियम । 1 October New Rule