सपा विधायक ने फिर दिया विवादित बयान, कहा-होली हमारा त्यौहार नहीं, हम दूसरों को भी मना करते

Published : Mar 19, 2022, 05:25 PM IST
सपा विधायक ने फिर दिया विवादित बयान, कहा-होली हमारा त्यौहार नहीं, हम दूसरों को भी मना करते

सार

रमाकांत यादव ने कहा कि, मैं खुद होली नहीं मनाता हूं और अन्य लोगों को भी इसे मनाले के लिए मना करता हूं। होली वास्तविकता में हम लोगों का त्यौहार नहीं है। उन्होंने कहा कि जब वह अन्य लोगों को होली मनाते देखते हैं तो भी उन्हें दुख होता है। इसीलिए वह सभी से होली मनाने के लिए मना करते हैं। 

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद की फूलपुर पवई विधानसभा सीट से विधायक रमाकांत यादव अक्सर विवादों में रहते हैं। हालांकि इस बार उनके चर्चाओं में आने का कारण कुछ और नहीं बल्कि उनका एक बयान है। उन्होंने होली को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह भी होली नहीं मनाते और अन्य लोगों को भी इसे मनाने के लिए मना करते हैं। 

फूलपुर पवई सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक औऱ पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने यह बयान दिया है जिसके बाद उनकी आलोचना हो रही है। उन्होंने कहा कि, मैं खुद होली नहीं मनाता हूं और अन्य लोगों को भी इसे मनाले के लिए मना करता हूं। होली वास्तविकता में हम लोगों का त्यौहार नहीं है। उन्होंने कहा कि जब वह अन्य लोगों को होली मनाते देखते हैं तो भी उन्हें दुख होता है। इसीलिए वह सभी से होली मनाने के लिए मना करते हैं। 

मनाएं आंबेडकर जन्मदिन 
रमाकांत यादव ने कहा कि 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का जन्मदिन है। इस दिन सभी लोग उनकी जयंती मनाए। लोग उनके बताए हुए रास्ते पर चलें। 

पहले भी दे चुके हैं कई बयान 
रमाकांत यादव ने इससे पूर्व में भी कई विवादित बयान दिए हैं। ज्ञात हो कि उन्होंने रक्षा सूत्र पर भी सवाल खड़े किए थे। इसी के साथ खुद को शूद्र बताते हुए उन्होंने रक्षासूत्र कटवाया भी था। वहीं जब देश में कोरोना के केस बढ़े तो उन्होंने पीड़ितों को गले लगाने की बात कही थी। जिसके बाद अब उनका यह बयान चर्चा में आया है। रमाकांत यादव अक्सर अपने बयानों के चलते चर्चाओं में रहते हैं। पूर्व में उनके द्वारा कई ऐसे बयान दिए गए हैं जिनकी जमकर आलोचना हुई। जिसके बाद उन्होंने इस बार फिर होली को लेकर बयान दिया है जिसकी आलोचना हो रही है। 

कन्नौज में घर पहुंचा शहीद कुलदीप मिश्र का पार्थिव शरीर, नम आंखों से लोगों ने लगाए भारत माता की जय के नारे

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Today Weather in Delhi: दिल्ली का पारा 36°C, उमस और बादलों के बीच जानें लखनऊ समेत 5 शहरों का तापमान
UP: तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 में उत्तर प्रदेश देश में नंबर-1, जानें दूसरे-तीसरे नंबर पर कौन-से राज्य?