मौसम बदलते ही चारधाम तीर्थयात्रियों के लिए हुई खास तैयारी, पहली बार मिलने जा रही ऐसी सुविधा

केदारनाथ मंदिर प्रांगण में यात्रियों के लिए रेन शेल्टर लगाए गए। मौसम बदलते ही चारधाम यात्रियों के लिए खास तैयारी शुरू हो चुकी है। ऐसा सुविधा पहली बार की जा रही है। यात्रा के दौरान बर्फबारी व बारिश होने पर तीर्थयात्रियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता था।

Asianet News Hindi | Published : Jun 16, 2022 9:09 AM IST

देहरादून: उत्तराखंड में बीते महीनों से शुरू चारधाम यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है। कोरोना काल के लंबे अंतराल की वजह से यात्रियों की भारी संख्या देखी जा रही है। इस बार यात्रियों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। लेकिन मौसम विभाग के अनुसार कुछ जिलों में मौसम बदलने की शूरुआत हो चुकी है। बद्रीनाथ धाम में आज यानी 16 जून की सुबह दस बजे के बाद हल्की बारिश शूरू होने से ठंड बढ़ने लगी है। साथ ही केदारनाथ धाम में बुधवार को हुई बारिश के बाद से ठंडक हो गई है। तो वहीं उत्तरकाशी में भी तापमान गिरा है। मौसम में बदलाव के बीच मानसून को ध्यान में रखते हुए खास तैयारियां की जा रही है। केदारनाथ यात्रियों को पहली बार रेन शेल्टर की सुविधा मिलने जा रही है।

पहली बार रेन शेल्टर की हो रही व्यवस्था
केदारनाथ धाम में दर्शनों के लिए पहुंचने वाले लाखों भक्तो के लिए राहत भरी खबर यह भी है कि दर्शनों के लिए लाइन में खड़े रहने के दौरान तीर्थयात्रियों को बारिश व बर्फ से बचाने के लिए पहली बार केदारनाथ में रेन शेल्टर की व्यवस्था की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार और शुक्रवार को पहाड़ के जिलों में अच्छी बारिश के अनुमान दिए थे और कहा था कि शाम तक मौसम में बदलाव दिखेगा। लेकिन चार धामों में सुबह से ही मौसम बदला है और गर्मी से राहत है।  

Latest Videos

350 मीटर की दूरी पर बनाए गए शेल्टर
यात्रा के दौरान बर्फबारी व बारिश होने पर तीर्थयात्री परेशान होते थे। यहां तक कि बड़ी संख्या में यात्री हाईपोथर्मिया का भी शिकार होते रहे है। लेकिन अब प्रशासन ने रेन शेल्टर लगा दिए है। जिसके बाद यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए धूप, बर्फबारी और बारिश से बचाव के लिए प्रशासन ने यह पहल की है। खास बात यह है कि ऐसा पहली बार किया जा रहा है। रुद्रप्रयाग के डीएम मयूर दीक्षित के मुताबिक ऐसे शेल्टरों को हेलीपैड तक लगाए जाने की योजना है। वहीं केदारनाथ मंदिर प्रांगण से गोल चबूतरे तक लगभग साढ़े तीन सौ मीटर दूरी पर रेन शेल्टर लगाए गए हैं।

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का बड़ा ऐलान, दुर्घटना की स्थिति में हर भक्त को देगी एक लाख रुपए का बीमा

बद्रीनाथ धाम में दर्शन करने पहुंचे थल सेना के चीफ मनोज पांडे, बाबा के दरबार में चढ़ाया इतने किलो का घंटा

Share this article
click me!

Latest Videos

एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'
मुख्यमंत्री आतिशी ने भरा महिला कार्यकर्ता का कान और वो टूट पड़ी, BJP ने शेयर किया वीडियो
थाने में चीखती रही कैप्टन की मंगेतर और पुलिस वाले ने फाड़ दिए कपड़े, की अश्लीलता!
शर्म नहीं आती, बाहर आओ...जबरदस्त एक्शन में IAS टीना डाबी-वीडियो वायरल
तीसरा महापावर बना भारत, चौड़ा हो गया 140 करोड़ भारतीयों का सीना!