बरेली में कांग्रेस की मैराथन दौड़ के बीच हुई भगदड़, कई लड़कियां घायल, जूते-चप्पल सड़क पर बिखरे

एक तरफ जहां ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते सभी दलों के नेता कोरोना नियमों का पालन करने के लिए कह रहे है। लेकिन खुद नेता चुनाव जीतने के लिए जनता की जान जोखिम में डाल रहे है। चुनावी सभा में लोगों की भीड़ इकट्ठा करवा रहे है। वहीं उत्तर प्रदेश के बरेली से कुछ ऐसा ही वीडियो सामने आया है जहां कांग्रेस पार्टी अपना नारा ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ को बढ़ावा देने के चक्कर में लड़कियों की जान खतरे में डाल दी है।

Asianet News Hindi | Published : Jan 4, 2022 7:09 AM IST / Updated: Jan 04 2022, 02:12 PM IST

बरेली : यूपी में विधानसभा चुनाव (UP Vidhansabha chunav 2022) से पहले कांग्रेस की ओर से महिला मैराथन (women marathan) के जरिए यूपी के महिला वर्ग को साधने का प्रयास किया गया। बीते दिनों कई जिलों में हुई मैराथन दौड़ के बीच बरेली जिले में हुई मैराथन से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया।  जहां कांग्रेस पार्टी अपना नारा ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ को बढ़ावा देने के चक्कर में लड़कियों की जान खतरे में डाल दी है।

बीजेपी महिला मोर्चा ने साधा निशाना
इस घटना के बाद बीजेपी महिला मोर्चा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। सोशल मीडिया के माध्यम से बीजेपी महिला मोर्चा के आधिकारिक एकाउंट से किए गए ट्वीट में लिखा गया, 'झांसी में पिटवाया, लखनऊ में भूखे घुमाया, बरेली में कुचलवाया'। दरअसल, बरेली में कांग्रेस ने मैराथन दौड़ का आयोजन किया। लेकिन इस दौरान भगदड़ मच गई। इतना ही नहीं कई लड़कियां दबकर घायल भी हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि मैराथन के दौरान लड़कियों की चीख पुकार सुनाई दे रही है और कई बच्चियों के जूते चप्पल सड़क पर बिखरे हुए है।

उधर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने इस हादसे को लेकर बेतुका बयान दे डाला है। सुप्रिया ऐरन ने कहा, 'जब वैष्णो देवी में भगदड़ मच सकती है ये तो बच्चियां है, ये इंसानी फितरत होती है, लेकिन मैं मीडियाकर्मियों से माफी मांगती हूं, ये साजिश भी हो सकती है, कांग्रेस के बढ़ते जनाधार की वजह से इस तरह की साजिश हो सकती है। 

इसी बीच कांग्रेस की वरिष्ठ नेता पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन का बेतुका बयान सामने आया है। उन्होने कहा कि जब वैष्णो देवी में भगदड़ मच सकती है तो यहां तो बच्चियां है, ये इंसानी फितरत होती है, लेकिन मैं मीडियाकर्मियों से माफी मांगती हू्ं ये साजिश भी हो सकती है। उन्होने कहा कि कांग्रेस के बढ़ते जनाधार की वजह से इस तरह की साजिश हो सकती है।
 

Read more Articles on
Share this article
click me!