सुलतानपुर में शव दफनाने के लिए हो रही खोदाई में निकली भगवान की प्रतिमा, पुरातत्व विभाग को दी जाएगी सूचना

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में शव दफनाने के ल‍िए हो रही खुदाई में प्राचीन प्रत‍िमा म‍िलने से ग्रामीण हैरत में पड़ गए। गांव वालों की सूचना पर पहुंची प्रशासन‍िक टीम ने इस दुलर्भ प्रत‍िमा को अपने संरक्षण में ले ल‍िया है।

Asianet News Hindi | Published : Jun 16, 2022 10:10 AM IST

सुलतानपुर: अक्सर ऐसी घटनाएं सुनने को मिल जाती है कि खुदाई के दौरान सोना, सिक्करों से भरा बॉक्स, पुराने बर्तन, मुर्तियां इत्यादि समान मिला है। इसी क्रम में राज्य के सुलतानपुर में शव दफनाने गए ग्रामीणों को खोदाई के दौरान एक प्राचीन प्रतिमा मिली है। इसको लेकर पुरातत्व विभाग को सूचना दी जा रही है। दरअसल शव दफनाने के लिए ग्रामीण गड्डा खोद रहे थे। इसी बीच अचानक भगवान विष्णु की प्राचीन प्रतिमा मिल गई। इस वजह से संभावना जताई जा रही है कि यहां और भी प्रतिमाएं हो सकती है। फिलहाल प्रतिमा को प्रशासनिक संरक्षण में ले लिया गया है। साथ ही टीले की खुदाई करने पर पुरातात्विक महत्व की अन्य वस्तुएं भी बरामद हो सकती हैं।

पत्थर जैसी वस्तु से टकराने पर खोदाई को रोका
खुदाई के दौरान अचानक से प्राचीन प्रतिमा मिलने पर और भी प्रतिमाओं की संभावना जताई जा रही है। साथ ही इसकी जानकारी पुरातत्व विभाग को दे दी गई है। जानकारी के अनुसार कैथापुर के ठुठवा पुरवा में रामचंदर वर्मा की बीमारी के चलते बुधवार की सुबह मृत्यु हो गई। परंपरागत तरीके से यहां गांव के पास ही शव को दफनाया जाता है। उसके बाद समाधि बनाई जाती है। इसी को लेकर गांव के बाहर ही टीले के पास ग्रामीण खुदाई करने लगे। करीब छह फीट नीचे तक खुदाई हुई और इसी बीच अचानक फावड़ा किसी पत्थर जैसी चीज से टकराया तो खुदाई को रोक दिया। 

मूर्ति के चारों तरफ अन्य देवी देवताओं की आकृति
पत्थर से फावड़ा टकराने के बाद खुदाई रोककर मिट्टी हटाई गई। इस दौरान सफेद पत्थर सा कुछ दिखाई दिया। सावधानी से खुदाई कर उस प्राचीन प्रतिमा को निकाला गया तो पत्थर न होकर भगवान विष्णु की प्रतिमा निकली। जिससे वहां पर मौजदू सभी लोग हैरत में पड़ गए। इसकी जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद डीएम से एसडीएम को मौके पर भेजा गया। बता दें कि सफेद संगमरमर पत्थर से बनी उस प्रतिमा की ऊंचाई दो फीट है। इतना ही नहीं विष्णु की आकृति के चारों तरफ अन्य देवी देवताओं की आकृतियां हैं। चार भुजाओं में शंख, चक्र, गदा व पदम है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह प्रतिमा बेहद प्राचीन है। वहीं जिलाधिकारी लम्भुआ महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिमा को प्रशासनिक संरक्षण में ले लिया गया है। पुरातत्व विभाग को इसकी सूचना दी जाएगी। मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है।

लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेज प्रताप आए वृंदावन, इस खास चीज को खरीदने खुद ही पहुंच गए दुकान

कुशीनगर: हाईवे पर हेड कांस्टेबल को कुचलकर फरार हुए पशु तस्कर, इलाज के दौरान तोड़ा दम

आजमगढ़: युवती से गैंगरेप के बाद चेहरा जलाने का हुआ प्रयास, परिचित ही निकला मुख्य आरोपी

Share this article
click me!