हादसे में दोनों हाथ गंवाने के बाद भी नहीं मानी हार, पैर से लिखकर दिया एग्जाम

Published : Feb 19, 2020, 04:23 PM IST
हादसे में दोनों हाथ गंवाने के बाद भी नहीं मानी हार, पैर से लिखकर दिया एग्जाम

सार

यूपी में इन दिनों उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं चल रही हैं। इसी क्रम में बुलंदशहर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई जोकि सभी बच्चों के लिए एक मिशाल है। जिन बच्चे पढ़ाई से दूर भागते हैं उन्हें इस बच्चे से सीख लेनी चाहिए।

बुलंदशहर (Uttar Pradesh). यूपी में इन दिनों उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं चल रही हैं। इसी क्रम में बुलंदशहर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई जोकि सभी बच्चों के लिए एक मिशाल है। जिन बच्चे पढ़ाई से दूर भागते हैं उन्हें इस बच्चे से सीख लेनी चाहिए। 

क्या है पूरा मामला
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र का रहने वाला रोहित 10वीं का छात्र है। मंगलवार को उसने हिंदी की परीक्षा दी। गौर करने वाली बात ये है कि छात्र ने पैरों से लिखकर बोर्ड परीक्षा दी। रोहित के दोनों हाथ नहीं हैं। एक हादसे में उसने अपने हाथ गंवा दिए थे। लेकिन पढ़ाई की चाह ने उसके हौसलों को टूटने नहीं दिया। धीरे धीरे उसने पैरों से लिखने की कोशिश शुरू की। अब वह बहुत अच्छे तरीके से पैरों से लिख सकता है। हिंदी की परीक्षा देने के बाद रोहित ने कहा, मेरा पेपर बहुत अच्छा हुआ। उम्मीद है कि मेहनत का बेहतर नतीजा मिलेगा। वहीं, रोहित की पैरों से पेपर देने वाली फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

परीक्षा में रोहित को दिया गया अतिरिक्त समय
परीक्षा केंद्र प्रभारी सीपी अग्रवाल ने बताया, बोर्ड के नियमानुसार दिव्यांग को जो भी सहायता दी जा सकती है, वो रोहित को दी गई। परीक्षा के लिए अतिरिक्त समय भी दिया गया। हम सभी छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। बहुत कम बच्चों में पढ़ाई के प्रति इतना लगाव होता है। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

1 अगस्त 2026 मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR से यूपी तक 7 राज्यों में बारिश का नया अलर्ट, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम
UP Police Result 2026 Out: 76184 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए चयनित, जानें कटऑफ, DV-PST डेट और रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका