प्रयागराज में किशोरी के गायब होने की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों का हुआ ऐसा हाल, लोगों ने लगाए गंभीर आरोप

Published : Aug 14, 2022, 09:48 AM ISTUpdated : Aug 23, 2022, 03:00 PM IST
 प्रयागराज में किशोरी के गायब होने की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों का हुआ ऐसा हाल, लोगों ने लगाए गंभीर आरोप

सार

यूपी के प्रयागराज में करेली इलाके में किशोरी की गायब होने की सूचना पर पहुंची पुलिसकर्मी पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। लोगों ने एक सिपाही पर आरोप लगाते हुए कहा कि नशे में धुत्त था और किशोरी के पिता को जबरन एक थप्पड़ मारा।

आशीष पांडेय
प्रयागराज:
उत्तर प्रदेश की संगमनगरी प्रयागराज में करेली में किशोरी के गायब होने की सूचना पर पहुंचे दो पुलिसकर्मियों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान लोगों ने सिपाहियों के साथ मारपीट व उनकी वर्दी तक फाड़ दी। दोनों ही पुलिसकर्मी डायल 112 के सिपाही हैं। तो वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एक सिपाही नशे में धुत था और उसने गायब किशोरी के पिता से मारपीट की। यह मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा तो जांच पड़ताल शुरू हुई।

खोजबीन के दौरान परिजनों को ही मिल गई किशोरी
जानकारी के अनुसार शहर के करेली में लाल कॉलोनी मोहल्ले में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी परिजनों के डांटने से नाराज होकर शनिवार की रात नौ बजे के करीब घर से निकल गई। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन की। पर कोई परिणाम नहीं मिलने पर परिजनों ने डायल 112 नंबर पर सूचना दी। इसी दौरान परिजन खोजबीन करते हुए बक्शीमोढ़ा पहुंचे जहां मिलने पर किशोरी को घर वापस लाया गया। वहीं दूसरी ओर पीआरवी 92 पर तैनात सिपाही आशीष त्रिपाठी और राम लखन गौड़ किशोरी के घर पहुंचे। वहां पर आसपास के लोग जुट गए और कुछ देर बाद पुलिसकर्मियों से मारपीट शुरू कर दी। पहले धक्का-मुक्की हुई फिर विरोध पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं उनकी वर्दी को भी फड़ा गया।

किशोरी के पिता पर झूठी सूचना देने का लगाया आरोप
मोहल्ले के बड़े बुजुर्गों ने बीच बचाव किया तब पुलिसकर्मी खुद को बचाकर वहां से निकले। किशोरी के पिता को थप्पड़ लगाने का आरोप एक सिपाही पर है। इस मामले की जानकारी जब करेली पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों से पूछताछ के दौरान आरोप लगायाकि सिपाही राम लखन नशे में धुत्त था। उसने मौके पर पहुंचते ही झूठी सूचना देने का आरोप लगाते हुए किशोरी के पिता को थप्पड़ मार दिया। लोगों ने विरोध किया तो वर्दी की हनक दिखाने लगा। जिसके बाद लोग आक्रोशित हो गए और जमकर हंगामा हुआ। 

पुलिसकर्मी पर हमले के बाद पहुंचे आला अफसर
इलाके में इस घटना की जानकारी पर आला अफसर भी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से पूछताछ करते हुए जांच पड़ताल में जुटे रहे। इस मामले में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि फिलहाल उक्त सिपाही से संपर्क नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि अगर वह नशे में धुत था और स्थानीय लोगों के आरोप सही हैं तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। तो वहीं दूसरी ओर पुलिसकर्मियों पर हमला करना भी बेहद गंभीर मामला है। इस मामले में जो भी शामिल होगा, उसके खिलाफ भी मुकदमा लिख कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

आंतकी नदीम को 14 दिन के लिए भेजा गया जेल, नूपुर शर्मा की हत्या के साथ दहशत फैलाने का मिला था काम

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Lecturer Recruitment Exam 2026: 624 पदों के लिए 4.64 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, AI निगरानी में होंगे एग्जाम
GDA Plot Scheme 2026: गाजियाबाद में सरकारी प्लॉट खरीदने का मौका, 14 लाख से शुरू होगी कीमत