धक्कों के सहारे डायल 112: समाजवादी पार्टी ने सुलतानपुर का वीडियो शेयर कर कसा तंज, कहा- भाजपा ने कर दिया बर्बाद

Published : Sep 12, 2022, 11:18 AM IST
धक्कों के सहारे डायल 112: समाजवादी पार्टी ने सुलतानपुर का वीडियो शेयर कर कसा तंज, कहा- भाजपा ने कर दिया बर्बाद

सार

समाजवादी पार्टी की ओर से डायल 112 की गाड़ी का वीडियो साझा किया गया। यह वीडियो सुलतानपुर का है जिसमें पुलिस की गाड़ी में कुछ लोग धक्का लगा रहे हैं। वीडियो को लेकर पुलिस की ओऱ से सफाई भी दी गई है। 

सुलतानपुर: लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में पुलिस की डायल 112 टीम की जीप अचानक ही बंद हो गई। इसके बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इसमें धक्का लगाया और स्टार्ट करवाकर वहां से रवाना किया। हालांकि इसी बीच मौके पर मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। समाजवादी पार्टी की ओऱ से इस वीडियो को शेयर कर तंज कसा गया। 

'भाजपा ने पूरी सेवा को बर्बाद कर दिया'
इस वीडियो को समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा किया गया। वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया, 'कोतवाली में डायल 112 की गाड़ी को धक्का लगा रहे लोग, बेहद शर्मनाक। सपा सरकार द्वारा शुरू की गई डायल 100 का नाम बदलने वाली भाजपा सरकार ने पूरी सेवा को ही बर्बाद कर दिया है।' गौरतलब है कि सुलतानपुर जनपद के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में रविवार को डायल 112 की 2811 टीम की गाड़ी अचानक ही बंद हो गई थी। चालक के काफी प्रयास के बाद भी यह गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने गाड़ी को स्टार्ट करने के लिए उसमें धक्का लगाया। कोतवाली लंभुआ के सामने का यह नजारा वहां किसी शख्स ने वीडियो में रिकॉर्ड कर लिया। आपको बता दें कि इससे पहले भी कई जगहों पर डायल 112 की गाड़ियों के बदहाली झेलने का मामला सामने आ चुका है। वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी कई बार सार्वजनिक मंचों से आरोप लगा चुके हैं कि डायल 100 का नाम बदलने के बाद इस व्यवस्था को बिगाड़ दिया गया है। 

पुलिस ने कहा- खराब हो गया था सेल्फ 
वहीं इस तरह से गाड़ी में धक्का लगाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सुल्तानपुर पुलिस की ओर से मामले में सफाई दी गई। पुलिस की ओर से ट्वीट कर जानकारी दी गई कि PRV का सेल्फ खराब होने के कारण स्टार्ट नहीं हो रही थी। इसलिए स्थानीय लोगो ने मदद की धक्का मारकर PRV को स्टार्ट किया गया। जैसे ही गाड़ी स्टार्ट हुई उसके तुरंत बाद उसका सेल्फ बनवाने के लिए PRV को सुल्तानपुर सर्विस सेंटर पर लाया गया। 

हरदोई में प्रधान के बेटे की चप्पलों से हुई पिटाई, गांव की युवतियों ने लगाए गंभीर आरोप, जानिए पूरा मामला

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Rahul Gandhi Accident: राहुल गांधी के काफिले का भीषण एक्सीडेंट! 5 गाड़ियां और एंबुलेंस टकराईं
Rahul Gandhi Convoy Accident: राहुल गांधी के काफिले का एक्सीडेंट, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आपस में टकराईं गाड़ियां