अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी बस पलटी, अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे 28 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल

Published : Dec 28, 2022, 02:07 PM IST
अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी बस पलटी, अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे 28 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल

सार

यूपी के सुल्तानपुर जिले में टूरिस्ट बस प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग डिवाइडर से टकराकर पटल गई। वहीं इस हादसे में 28 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बस सभी श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या जा रही थी।

सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। बता दें कि यह हादसा मंगलवार की रात 3 बजे के आसपास यह हादसा हुआ है। प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग डिवाइडर से टकराकर टूरिस्ट बस पलट गई। जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। वहीं इस हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल यात्री महाराष्ट्र के पुणे रहने वाले बताए जा रहे हैं। जिसके बाद सभी को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि यह हादसा गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बाईपास स्थित टाटिया नगर चौराहे के पास हुआ है।

श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या जा रही थी बस
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुणे निवासी श्रद्धालु मंगलवार को गंगाताप्ती एक्सप्रेस से वाराणसी पहुंचे थे। वहां पर दर्शन के बाद 8 टूरिस्ट बसों से सभी श्रद्धालु अयोध्या दर्शन के लिए निकले। सभी टूरिस्ट बसें श्रद्धालुओं को लेकर एक साथ अय़ोध्या जा रही थीं। स्थानीय लोगों ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या जा रही बसों में भोलेनाथ टूरिस्ट कोच की बस भी शामिल थी। मंगलवार रात 3 बजे बस गोसाईगंज के टाटियानगर बाईपास चौराहे पर पहुंची। जहां पर अनियंत्रित होकर बस डिवाइडर पर चढ़ गई और फिर पलट गई। इस हादसे में 28 श्रद्धालु घायल हुए हैं। 

बस में सवार थे 48 श्रद्धालु
वहीं 14 श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके बाद सभी को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर 3 श्रद्धालुओं की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। कुल 48 श्रद्धालु बस में सवार थे। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को बाहर निकाला गया। इस हादसे में सुरेश शिंदे, शकुंतला, सुनील गोपाल, सुलोचना, सोवा, लाला साहेब, विश्वास, पांडुरेग गोविंद भाई, महादेव मल्लपया माशाले, दत्तात्रेय, सुनील और दतोवा काशीनाथ लांडगे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दत्तात्रेय, सुनील, दतोवा और काशीनाथ लांडगे को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

बरात में डीजे पर डांस करते दूल्हे के फूफा को आया हार्ट अटैक, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बताई बड़ी बात

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के लखनऊ-कानपुर, आगरा-मेरठ से गोंडा तक तपती गर्मी, राहत के आसार कम
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक गर्मी का कहर, जानें 10 प्रमुख जिलों का मौसम