सुल्तानपुर चुनाव रिजल्ट 2022: 4 सीटों पर बीजेपी की जीत, एक सीट पर चली सपा की साइकिल

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर( SULTANPUR) में पांच विधानसभा सीटें आती हैं। ये हैं-इसौली(ISAULI),कादीपुर(KADIPUR), लम्भुआ (LAMBHUA), सदर(SADAR) और सुल्तानपुर(SULTANPUR)। पिछले चुनाव में इसौली सपा ने जीती थी। बाकी चारों सीटें भाजपा के खाते में आई थीं।

Anand Pandey | Published : Mar 9, 2022 5:11 PM IST / Updated: Mar 10 2022, 10:36 PM IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर( SULTANPUR) में पांच विधानसभा सीटें आती हैं। पिछले चुनाव में इसौली सपा ने जीती थी। बाकी चारों सीटें भाजपा के खाते में आई थीं। सुल्तानपुर विधानसभा सीट को सत्ता की चाबी कहा जाता रहा है। जिले में इस बार करीब 18,09,925 मतदाता थे। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 9,39,521 व 8,70,319 महिला वोटर  थीं।  उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को हुआ था। यानी कुल 7 चरणों में यूपी में चुनाव हुआ था। 

 Isauli Election Results 2022: समाजवादी कैंडिडेट की जीत। सुल्तानपुर की इसौली सीट से बीजेपी ने ओम प्रकाश पांडे को टिकट दिया था, जबकि सपा ने मो. ताहिर खान को उम्मीदवार बनाया। बसपा ने यश भद्र सिंह जबकि कांग्रेस ने बृजमोहन के चेहरे पर दांव खेला था। 2017 में इसौली में कुल 26.94 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। तब सपा के अबरार अहमद ने भाजपा के ओम प्रकाश पांडे उर्फ बजरंगी को 4241 वोटों के मार्जिन से हराया था। 

Latest Videos

 Kadipur Election Results 2022:  बीजेपी के राजेश कुमार गौतम जीते। सपा ने भगेलू राम को उम्मीदवार बनाया था। बसपा ने हीरा लाल तो कांग्रेस ने निकलेश सरोज को टिकट दिया था। 2017 में कादीपुर (सुरक्षित) में करीब 41.49 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। तब भाजपा के राजेश गौतम ने बसपा के Bhageluram को 26604 वोटों के मार्जिन से हराया था।

Lambhua Election Results 2022: बीजेपी कैंडिडेट्स की जीत। जिले की लंभुआ सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी संतोष पांडे का मुकाबला बीजेपी के सीताराम वर्मा से था। जबकि बसपा के अविनाश कुमार सिंह और कांग्रेस के विनय विक्रम सिंह भी किस्मत आजमा रहे था। यहां दलि‍त और ब्राह्मण मतदाता न‍िर्णायक माने जाते रहे हैं। यहां 3,56,962 मतदाता हैं, जिनमें 1,87,359 पुरुष, 1,69,585 महिलाएं। दलित मतदाताओं की संख्या 80,000 थी, वहीं 77,000 ब्राह्मण और 42,000 यादव, 42 हजार राजपूत। वहीं, 38,000 मुस्लिम मतदाता थे। 2017 में लंभुआ में यहां 38.98 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। तब भाजपा के देवमणि द्विवेदी ने बसपा के विनोद सिंह को 12903 वोटों के मार्जिन से हराया था।

 Sadar Election Results 2022: सदर सीट से बीजेपी के राज प्रसाद उपाध्याय ने जीत दर्ज की। सपा ने अरुण वर्मा जबकि बसपा ने ओम प्रकाश सिंह और कांग्रेस ने अभिषेक सिंह राणा को प्रत्याशी बनाया था। 2017 में सदर में कुल 36.43 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। तब भापा के सीताराम ने बसपा के राज प्रसाद उपाध्याय को 18773 वोटों के मार्जिन से हराया था। 

 Sultanpur Election Results 2022 : बीजेपी कैंडिडेट विनोद सिंह की जीत। समाजवादी पार्टी के अनूप सांदा, कांग्रेस के फिरोज खान और बसपा के डॉ. देवी सहाय मिश्रा से था। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 3,36,000 थी। इनमें से 74,000 दलित, जबकि 68,000 ब्राह्मण। इस सीट पर मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 45 हजार ,कुर्मी 44,000 और राजपूत 35,000 और 32,000 यादव मतदाता थी।

राज्य में वोटरों की संख्या
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव(UP Election 2022) में पिछली बार 14,71,43,298 वोटर थे, जो इस बार बढ़कर 15,02,84005 हो गए थे। इनमें से 24,03,296 80 वर्ष से अधिक आयु के थे। पुरुष मतदाता 8,04,52,736 थे,  जबकि महिलाओं की संख्या 6,98,22,416 थी। प्रदेश में कुल 8853 थर्ड जेंडर के वोटर थे।

OBC सबसे अधिक
उत्तर प्रदेश में पिछड़ा वर्ग यानी OBC वोटर सबसे अधिक हैं। इनकी संख्या 52 प्रतिशत है। इनमें भी यादव जाति सबसे ज्यादा 11% है। 2007 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को 72 फीसदी यादवों के वोट मिले थे। लेकिन 2012 के चुनाव में यह 63 फीसदी रह गए थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में 66 फीसदी वोट मिले। 2014 के लोकसभा चुनाव में केवल 53 फ़ीसदी।

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi ने बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को दी पश्मीना शॉल, जानें क्या है खास
सिर्फ एक क्लिक आपको पहुंचा सकता है जेल, आपके फोन में भी तो नहीं हैं ऐसे वीडियो । Child Pornography
Shocking Video: उत्तराखंड में दरका पहाड़ और बंद हो गया हाईवे #Shorts
CM बनते ही दूसरी कुर्सी पर बैठी Atishi , आखिर क्यों बगल में खाली छोड़ दी 'गद्दी' । Arvind Kejriwal
Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?