अयोध्या के रौनाही में मस्जिद निर्माण के लिए ट्रस्ट गठित, 9 सदस्यों के नाम घोषित

Published : Jul 29, 2020, 07:29 PM ISTUpdated : Jul 29, 2020, 07:32 PM IST
अयोध्या के रौनाही में मस्जिद निर्माण के लिए ट्रस्ट गठित, 9 सदस्यों के नाम घोषित

सार

सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष जुफर अहमद फारुकी ने बताया कि आवंटित की गई पांच एकड़ जमीन पर मस्जिद, रिसर्च सेंटर, लाइब्रेरी और अस्पताल के निर्माण के लिए 'इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन' नाम से एक ट्रस्ट बनाया गया है। इसमें वे खुद संस्थापक ट्रस्टी होंगे। बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी इसके पदेन प्रतिनिधि होंगे।   

लखनऊ (Uttar Pradesh) । सुन्नी वक्फ बोर्ड ने अयोध्या के रौनाही में आवंटित जमीन पर मस्जिद निर्माण के लिए ट्रस्ट की घोषणा कर दी है। इस ट्रस्ट में नौ सदस्य शामिल किए गए हैं। जिनके नाम आज घोषित कर दिए हैं। यह ट्रस्ट अयोध्या में मिली पांच एकड़ भूमि पर मस्जिद और अन्य जरूरी सुविधाओं का निर्माण करेगा। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने बीते साल नौ नवंबर को राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद विवाद में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए विवादित स्थल पर राम मंदिर का निर्माण करने और मुसलमानों को मस्जिद के लिए अयोध्या में किसी प्रमुख स्थान पर पांच एकड़ जमीन देने का आदेश दिया था।

फारुकी होंगे ट्रस्ट के अध्यक्ष
सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष जुफर अहमद फारुकी ने बताया कि आवंटित की गई पांच एकड़ जमीन पर मस्जिद, रिसर्च सेंटर, लाइब्रेरी और अस्पताल के निर्माण के लिए 'इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन' नाम से एक ट्रस्ट बनाया गया है। इसमें वे खुद संस्थापक ट्रस्टी होंगे। बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी इसके पदेन प्रतिनिधि होंगे। 

ट्रस्ट में होंगे 15 सदस्य
श्रीराम जन्मभूमि विवाद में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन नाम से मस्जिद निर्माण के लिए ट्रस्ट का गठन किया गया था। इस ट्रस्ट में 15 सदस्यों को शामिल किया जाना है, जिसमें से नौ सदस्यों की घोषणा बुधवार को कर दी गई। अतहर हुसैन मस्जिद निर्माण ट्रस्ट के सचिव बनाए गए हैं। कोषाध्यक्ष ट्रस्ट के फैज आफताब मस्जिद निर्माण बनाए गए हैं। मोहम्मद जुनैद सिद्दीकी, शेख सैदुज्जम्मान, मोहम्मद राशिद इमरान अहमद ट्रस्ट के सदस्य होंगे। इसके साथ ही मस्जिद निर्माण ट्रस्ट के सचिव अतहर हुसैन ट्रस्ट के आधिकारिक प्रवक्ता भी होंगे।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

रोड लाइट ढोकर पढ़ाई, फिर 64% अंक, आजादी के बाद पहली बार इस गांव में फर्स्ट डिविजन!
UP Sugarcane Survey 2026: यूपी में गन्ना किसानों के लिए योगी सरकार की नई नीति, GPS सर्वे और रजिस्ट्रेशन शुरू