स्वामी प्रसाद मौर्य ने EVM पर उठाए सवाल, बोले- बैलेट पेपर वोटिंग में SP जीती,BJP को मात्र 99 सीटों पर मिली जीत

Published : Mar 16, 2022, 12:34 PM IST
स्वामी प्रसाद मौर्य ने EVM पर उठाए सवाल, बोले- बैलेट पेपर वोटिंग में SP जीती,BJP को मात्र 99 सीटों पर मिली जीत

सार

समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सपा को भाजपा के मुकाबले 309 सीटों पर जीत मिली है जबकि ईवीएम की गिनती में भाजपा को जीत मिली।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके है। राज्य में विधान परिषद चुनाव की तैयारियां होने लगी है। लेकिन अभी भी राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत को स्वीकार नहीं कर पा रहे है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सपा को भाजपा के मुकाबले 309 सीटों पर जीत मिली है जबकि ईवीएम की गिनती में भाजपा को जीत मिली।

बात सपा भाजपा की नहीं, लोकतंत्र की है
यूपी चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विपक्ष के नेताओं द्वारा ईवीएम पर सवाल उठाना जारी है। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने बुधवार को कहा कि बात भाजपा और सपा की नहीं है बात है लोकतंत्र की। स्वाभाविक रूप से जो 2022 का विधानसभा चुनाव हुआ जिसमें बैलेट पेपर वोटिंग में सपा 304 पर जीती जबकि भाजपा मात्र 99 पर लेकिन EVM की गिनती में भाजपा कैसे जीती ये अपने आप में एक बड़ा सवाल है। बैलेट पेपर से जो वोट मिले उसके अनुसार सपा को 309 सीटों पर जीत मिली है जबकि भाजपा को सिर्फ 99 सीटें मिलीं।

जनता को समाजवादी पार्टी पर है भरोसा
बता दें कि मंगलवार को समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान भी कर दिया है। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 के चुनाव नतीजों से जाहिर है कि जनता के बड़े वर्ग का भरोसा समाजवादी पार्टी पर है। सत्ताधारी याद रखें कि छल से बल नहीं मिलता है। अखिलेश ने जारी बयान में कहा था कि पोस्टल बैलेट में सपा गठबंधन को मिले 51.5 प्रतिशत वोट से चुनाव का सच बयान हो रहा है।

BJP की सीटों का घटाव भविष्य की ओर है संकेत
अखिलेश यादव आगे कहते है कि प्रदेश के मतदाताओं ने समाजवादी पार्टी की ढाई गुना सीटें बढ़ाकर अपना रूझान जता दिया है और भाजपा की सीटों का घटाव भविष्य का संकेत है। उन्होंने कहा कि धान खरीद न होने से किसान बेहाल हैं। कई जगहों पर खरीद की अवधि समाप्त हो गई पर किसानों का धान नहीं खरीदा गया। समय पर किसानों को खाद भी नहीं मिली।

AMU की मस्जिद में नमाज पढ़ने गया छात्र हुआ लापता, गुमशुदगी के तीन दिन बाद परिजनों ने दर्ज कराई FIR

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ghaziabad Sisters Suicide: किसे और क्यों ब्लैकमेल कर रही थीं तीनों बहनें, पिता का बड़ा खुलासा
UP Divyangjan Rojgar Abhiyan 2026: योगी सरकार की पहल, 6-13 फरवरी दिव्यांगों को नौकरी और आत्मनिर्भरता का मौका